फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   WhatsApp call came from mobile of teenager missing for two and a half months, family got scared

Meerut News: ढाई माह से लापता किशोर के मोबाइल से आई व्हाट्सएप कॉल, परिजन भयभीत

Tue, 30 Dec 2025 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp call came from mobile of teenager missing for two and a half months, family got scared
कबटटा से लापता हुए किशोर का फाइल फोटो (परिजन)
खरखौदा। ढाई माह पूर्व गांव कबट्टा निवासी 17 वर्षीय वंश घर से स्कूल के लिए निकला लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा था। सोमवार को अचानक किशोर के नंबर से उसके मामा के नंबर पर कॉल आई तो परिजनों ने भयभीत होकर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव कबट्टा निवासी रेखा पत्नी मदन के अनुसार उसका 17 वर्षीय बेटा वंश दसवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। 17 अक्तूबर को वह घर से स्कूल के लिए गया था लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा था। पीड़ित पक्ष ने थाना में गुमशुदगी तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पक्ष के अनुसार सोमवार को किशोर के व्हाट्सएप नंबर से उसके मामा प्रतापपुर निवासी गुलशन के नंबर पर कॉल आई, जिसमें वह भयभीत होकर बता रहा था कि वह महाराष्ट्र में फंसा हुआ है। उसके पास पैसे नहीं हैं। इतना कहते ही काॅल कट गई। इसके बाद से उसका नंबर नहीं मिल पा रहा है। परिजनों का आरोप है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किशोर को अगवा करके उससे जबरन कॉल कराई जा रही है। मंगलवार को पीड़ित थाने पहुंचे और किशोर के अपहरण का आरोप लगाकर उसकी बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed