फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wether News: monsoon goes with less rainfall, lowest rainfall in forty years

रूठे बदरा: मध्यम वर्षा के साथ मानसून की विदाई, 40 साल में सबसे कम हुई बारिश

Wed, 30 Sep 2020 07:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Sep 2020 07:53 PM IST
सार

  • रुठा मानसून, 40 साल में कम बरसे बदरा 
  • मेरठ में सामान्य से कम रही बारिश 
  • कम बारिश के साथ मानसून की विदाई 

विज्ञापन
Wether News: monsoon goes with less rainfall, lowest rainfall in forty years
clouds - फोटो : dimple sirohi

विस्तार

इस बार मानसून ऐसा रुठा कि पिछले 40 साल में सबसे कम बारिश रिकाॅर्ड की गई। कम बारिश के साथ मानसून की विदाई हो गई है। आ अब लौट चलें के साथ मानसून धीरे-धीरे यूपी और देश से ही विदा होने लगा है। मेरठ में इस बार बारिश सामान्य से कम रही, जो चिंता का विषय है। वेस्ट यूपी में भले ही बारिश कम रही हो, लेकिन पूर्वी यूपी में बारिश सामान्य से ऊपर रही। 

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का बड़ा महत्व है। यहां पर किसान धान की खेती के लिए मानसून की बारिश को ज्यादा उपयोगी मानते हैं। लेकिन इस बार समय से पहले पहुंचा मानसून बीच में ही धोखा दे गया। मानसून का समय जून से लेकर सितंबर तक रहता है। अगर इस मानसूनी सीजन की बात करे तो मानसून की बारिश पिछले 40 सालों में सबसे कम हुई है।
विज्ञापन


बारिश का कम होना जहां चिंता का विषय है, वहीं बारिश के कम होने का असर फसलों पर भी दिखता है। इस बार मौसम विभाग ने सामान्य मानसून की भविष्यवाणी की थी,पश्चिमी उत्तर प्रदेश को छोड़कर सभी जगह मानसून सही रहा, लेकिन मेरठ और आसपास के जनपदों में स्थिती ज्यादा खराब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा सितंबर माह बिना बारिश के निकल गया। जिस कारण से गर्मी का असर भी ज्यादा रहा, अगर सितंबर में बारिश होती तो मौसम में भी परिवर्तन दिखाई देता। मेरठ में मानसूनी सीजन में बारिश 443 मिमी हुई है, जबकि सामान्य बारिश 630 मिमी होनी चाहिए थी।

दिन रात के तापमान में आयी गिरावट 
मौसम में धीरे धीरे परिवर्तन दिख रहा है। तापमान में गिरावट के साथ मौसम बदल रहा है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को दिन और रात का तापमान गिर तो मौसम में भी नमी बढ़ गई। अभी आने वाले दिनों में ओर भी मौसम में बदलवा आयेगा और गर्मी का असर कम होता जाएगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आद्र्रता 71 न्यूनतम 40 प्रतिशत दर्ज की गई। 

पिछले 40 सालों में हुई मानसूनी बारिश 
वर्ष      मिमी 
2020    443.5 
2019    609 
2018   932.9 
2017   612 
2016   564.6 
2015   451.6 
2014   468 
2013    782.2 
2012   727.2 
2011   605.2 
2010   718 
2009    470.5 
2008    486.5          
2007    450.5 
2006    466 
2005    815.2 
2004    462 
2003    635
2002    1080 
2001    485 
2000    696 
1999    553.6 
1998    1116 
1997    710.7 
1996    892.6 
1995     554.2 
1994     729.6 
1993     707.8 
1992     550.1 
1991     633.4 
1990     793.8 
1989     512 
1988     1010.5 
1987     473        
1986     487.3 
1985     713.7 
1984     638 
1983     710.2 
1982     555.2 
 1981   518 
1980    678.2 
मानसूनी बारिश के आंकड़े 1 जून से 30 सितंबर तक के  हैं। 

शहर में पाल्यूशन का लेवल 
गंगानगर   148 
पल्लवपुरम 157 
जयभीमनगर 109 
मेरठ-      138 

मुख्य शहरों का एक्यूआई 
अगारा      175 
बुल्रंदशहर   173 
दिल्ली       155 
गाजियाबाद   168 
ग्रेटर नोएडा   162 
गुरुग्राम        146 
हापुड          142 
मेरठ           138 
मुजफ्फरनगर    142 
नोएडा           159 
 
मानसूनी बारिश इस बार मेरठ समेत आसपास के जनपदों में कम हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश और अन्य जगह पर बारिश सही हुई है। मेरठ में जितनी बारिश की जरुरत थी, उतनी नहीं ह़ुई है। पिछलों वर्षो की तुलना में इस बार मानसूनी बारिश कम हुई है। फिलहाल अच्छी बारिश के आसार नहीं है। अक्तूबर की शुरुआत में मौसम में बदलाव आएगा, तापमान भी गिरेगा। -डाॅ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed