फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Western Zone team wins Kho-Kho championship.

Meerut News: पश्चिमी क्षेत्र की टीम ने जीती खो-खो चैंपियनशिप

Sun, 11 Oct 2026 04:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Western Zone team wins Kho-Kho championship.
ऋषि- फाइल- 2-- पश्चिमी क्षेत्र की टीम ने जीती खो-खो चैंपियनशिप
विज्ञापन

-- सरस्वती शिशु मंदिर में चल रही खो-खो प्रतियोगिता का हुआ समापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में चल रही विद्या भारती अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र (सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर) की टीम ने अंडर-14 और अंडर-17 में विजेता रही और चैंपियनशिप अपने नाम की। अंडर-19 में दक्षिण क्षेत्र की टीम विजेता रही।
तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में देश के 11 क्षेत्रों से आए 450 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 वर्ग में फाइनल मुकाबला पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच हुआ। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की टीम ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अंडर-17 वर्ग में भी उत्तर प्रदेश का दबदबा रहा। फाइनल मुकाबला पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। अंत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को 3-1 से हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 में फाइनल मुकाबला दक्षिण क्षेत्र बनाम दक्षिण मध्य क्षेत्र के बीच खेला गया। इसमें दक्षिण क्षेत्र ने दक्षिण मध्य क्षेत्र को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जीतने वाली टीमें अब स्कूल गेम्स ऑफ फेडरेशन की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed