फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather Today: Severe cold, the first day of the new year was the coldest in Sabers in eight years

West UP Weather Today: कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा पश्चिमी यूपी,आठ साल में सबर्स सर्द रहा नए साल का पहला दिन

Tue, 02 Jan 2024 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Jan 2024 11:34 AM IST
सार

Western Uttar Pradesh Weather Update Today: वेस्ट यूपी में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। बढ़ती सर्दी के चलते तापमान में गिरावट आ रही है और दिन रात सर्द हो रही है। दिन का तापमान 16.2 दर्ज किया गया, कुछ घंटों के लिए निकली धूप से भी राहत नहीं मिली। आठ वर्ष में नए साल का पहला दिन सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन
West UP Weather Today: Severe cold, the first day of the new year was the coldest in Sabers in eight years
Winter in UP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड से हुआ। साल का पहला दिन पिछले आठ साल में सबसे सर्द रहा है। अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में कुछ घंटों के लिए निकली धूप से भी राहत नहीं मिली। पिछले छह दिन में सोमवार को नए साल पर थोड़ी देर के लिए धूप के दर्शन हुए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह के समय कोहरा कम रहा, लेकिन सूर्य देवता बादलों की ओट में छिपे रहे। दोपहर में 12 बजे के करीब हल्की धूप खिली और चार बजे तक फिर से सूर्य देव ओझल हो गए। शाम की दस्तक के साथ सर्दी का असर और भी तेज हो गया। बर्फीली हवाओं से मौसम सर्द बना हुआ है। मंगलवार को भी सुबह से ही ठंड ने ठिठुरा दिया। कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा दिखाई तो वहीं दोपहर तक भी सूरज के दर्शन नहीं हुए।

विज्ञापन

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले चौबीस घंटे 3.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। उधर, कोहरा सुबह के समय बारिश की बूंदों की तरह से बरस रहा है।

दो दिन में कम हुआ प्रदूषण, 236 से गिरकर 164 दर्ज किया 
कड़ाके की ठंड में कोहरे और स्मॉग में कमी आने पर प्रदूषण का स्तर गिरा है। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 164 दर्ज किया गया। जबकि दो दिन पहले एक्यूआई 236 दर्ज किया गया था। इसके अलावा जयभीमनगर 129, गंगानगर 218, पल्लवपुरम 145, बेगमपुल 165, दिल्ली रोड 190 दर्ज किया गया। एनसीआर में सोमवार को प्रदूषण कम रहा है।

पिछले आठ साल का अधिकतम तापमान एक जनवरी का

वर्ष अधिकतम
2024 16.2
2023 16.3
2022 21.8
2021 16.9
2020 18.6
2019 18.1
2018 20.1
2017 19.4

सुबह- शाम कोहरा, दिन में हल्की धूप से राहत के आसार: डॉ. यूपी शाही
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी दो से तीन दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते वेस्ट यूपी में मौसम ठंडा रहेगा। सुबह और रात के समय कोहरा पड़ऩे के आसार हैं, जबकि दिन में निकलने वाली तीन -चार घंटे की हल्की धूप से राहत मिल सकती है। अभी जनवरी के प्रथम सप्ताह में ठंड का असर रहेगा और दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed