{"_id":"6a8a910a498066cff1006708","slug":"west-up-weather-spells-of-rain-continue-in-meerut-muzaffarnagar-and-shamli-relief-from-heat-and-humidity-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"West UP Weather: मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली में बारिश का दौर जारी, गर्मी और उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West UP Weather: मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली में बारिश का दौर जारी, गर्मी और उमस से मिली राहत
Sun, 23 Aug 2026 11:51 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:51 AM IST
सार
Meerut News: पश्चिमी यूपी में शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह से ही बारिश हो रही है। आज पूरे दिन बारिश होने के आसार हैं। इस बारिश को कई फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। वहीं अगर खेतों में पानी भरा रहा, तो नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन
मेरठ में दिल्ली रोड पर काइट कॉलेज के पास भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश दो दिन से लगातार हो रही है। शनिवार से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा। मेरठ समेत आसपास के जिलों में रात से ही रुक-रुककर झमाझम बारिश होती रही। सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में तेज बरसात हुई। लगातार बारिश के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भी बारिश हुई थी। अगस्त में अब तक मेरठ में 377.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 73 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से छाए रहे बादल, रुक-रुककर होती रही बारिश
रविवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। कई स्थानों पर तेज बारिश हुई तो कुछ क्षेत्रों में हल्की फुहारें पड़ती रहीं। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। निचले इलाकों और कालोनियों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से पिछले कई दिनों से परेशान लोगों ने राहत महसूस की।

किसानों के लिए बारिश बनी राहत और चिंता दोनों
लगातार बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को पानी मिलने से किसानों को राहत मिली है। धान, गन्ना और अन्य खरीफ फसलों के लिए बारिश को लाभदायक माना जा रहा है। वहीं, अधिक बारिश होने पर खेतों में पानी भरने और फसलों को नुकसान पहुंचने की चिंता भी किसानों को सताने लगी है। विशेष रूप से निचले इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने पर फसल प्रभावित हो सकती है।

आज पूरे दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश में रविवार को भी कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी यूपी के मेरठ क्षेत्र में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
शामली में बूंदाबांदी, आसमान पर छाए बादल
जिले में रविवार सुबह चार बजे हल्की बूंदाबांदी हुई है। इसके बाद से बादल छाए हुए हैं। बादलों को देखकर बारिश होने की उम्मीद की जा रही है।

मुजफ्फरनगर में बारिश, ईख की फसल गिरने लगीं
रविवार सुबह जिले में बारिश हुई। इससे शहर में कई जगह जलभराव हो गया। आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के कारण ईख की फसल गिरने लगी है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने का अनुमान है।
ये भी देखें...
UP: पारुल, प्रियंका, अन्नू और नीरू को एशियन गेम्स का टिकट, जापान में 19 सितंबर से सजेगा खेलों का मेला