फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather: Scorching Heat Grips Region Ahead of Nautapa, Temperature Likely to Rise Further

West UP Weather: सुबह से ही आसमान से बरसी आग, नौतपा से पहले बढ़ी तपिश, अगले कई दिन राहत के नहीं आसार

Sun, 24 May 2026 10:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 May 2026 10:30 AM IST
सार

Heatwaves In Western UP : नौतपा शुरू होने से पहले ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है और लोगों को लू व उमस का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
West UP Weather: Scorching Heat Grips Region Ahead of Nautapa, Temperature Likely to Rise Further
वेस्ट यूपी में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई। बढ़ते तापमान का असर अब दिन के साथ-साथ रात के समय भी महसूस किया जा रहा है। 

विज्ञापन


बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली सहित वेस्ट यूपी के सभी जिलों में सुबह से ही गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। वहीं गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


नौतपा के साथ और बढ़ेगी गर्मी
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है। उन्होंने बताया कि तेज धूप, लू और उमस का असर लोगों को अधिक परेशान करेगा। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: खंडहर में चल रही थी गोकशी की तैयारी, पुलिस ने घेरा तो चली गोलियां, मुठभेड़ में चार गिरफ्तार

फिलहाल राहत के संकेत नहीं
डॉ. शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव इस समय कमजोर बना हुआ है। इसी वजह से मौसम में तत्काल राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है। हालांकि 29 मई के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। बादलों की आवाजाही बढ़ने और हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है।

दोपहर में सूनी हुई सड़कें
रविवार को सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। दोपहर होते-होते बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की संख्या कम हो गई। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धूप से बचने के लिए लोग सिर और चेहरे को कपड़ों से ढककर निकलते नजर आए। वहीं ठंडे पेय पदार्थ, शिकंजी और जूस की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई।

चिकित्सकों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। उनका कहना है कि तेज गर्मी और लू से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि गर्मी का असर इन वर्गों पर अधिक पड़ सकता है।

किसानों और पशुपालकों को भी सतर्क रहने की सलाह 
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय खेतों में काम करने से बचें। साथ ही पशुओं के लिए पर्याप्त पानी और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करें। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है और लोगों को अगले कुछ दिनों तक इसी तरह की गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed