फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ में तीन पर लगा गैंगस्टर, 200 शस्त्र जमा कराए, बिजनौर में किसान का शव मिला

Sun, 07 Apr 2024 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Apr 2024 01:30 PM IST
खास बातें

मेरठ में देहलीगेट पुलिस ने तीन पर गैंगस्टर लगाया है। वहीं दो सौ शस्त्र जमा कराए हैं तो 405  के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। स्मृति ईरानी आज मेरठ में महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। बिजनौर में एक किसान का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। पढ़ें ताजा अपडेट

विज्ञापन
West UP News Live: Farmer's death under suspicious circumstances
लोगों से संवाद करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:45 PM, 07-Apr-2024

मवाना में गोकशी के तीन आरोपी एक माह के लिए किए गए जिला बदर

आरोपियों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मवाना थाना पुलिस ने गोकशी के आरोपी ग्राम भैंसा निवासी तीन लोगों को एक महीने के लिए  जिला बदर किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मेरठ की सीमा से बाहर जनपद मुजफ्फर नगर की सीमा में छोड़ा।
01:18 PM, 07-Apr-2024

बिजनौर में अपने ही खेत पर स्थित पेड़ से लटका मिला किसान का शव 

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में स्योहारा थानाक्षेत्र में किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यहां गांव जागीर में एक किसान का शव घर से एक किमी दूर अपने ही खेत में स्थित शहतूत के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

रविवार सुबह छह बजे क्षेत्र के गांव जागीर निवासी हेमराज सिंह (55) पुत्र दलीप सिंह का शव उसके ही खेत पर शहतूत के पेड़ से खुद के तहमद से लटका मिला। खेत पर गये पुत्र ने शव के लटकने की सूचना पुलिस को दी।

जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
01:17 PM, 07-Apr-2024

देहलीगेट पुलिस ने तीन पर लगाया गैंगस्टर, 405 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई

मेरठ में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के अधिकारी शनिवार को थाना देहलीगेट पहुंचे और लोगों से संवाद किया। उन्होंने लोगों से बिना किसी खौफ के मतदान की अपील की। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार, इंस्पेक्टर देहली गेट विनय कुमार सिंह एवं नायब तहसीलदार सदर विमल ने क्षेत्र के लोगों से संवाद कायम किया।

अधिकारियों ने लोगों से कहा कि बिना किसी भय और लालच के स्वेच्छा से निष्पक्ष मतदान करें। यदि कोई डराता या धमकाता है तो उनके खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की  जाएगी।

देहलीगेट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि 405 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है, तीन के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है, लगभग 200 शस्त्र थाने पर में जमा कराए जा चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: UP: श्रीराम के लिए युधिष्ठिर-लक्ष्मण और सीता भी मांगेंगी वोट, स्मृति ईरानी आज वोटर्स को साधेंगी
12:44 PM, 07-Apr-2024

West UP News Live: मेरठ में तीन पर लगा गैंगस्टर, 200 शस्त्र जमा कराए, बिजनौर में किसान का शव मिला

स्मृति ईरानी गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में महिला सम्मेलन के जरिए वोटरों को साधेंगी। वहीं शनिवार को मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी अरुण गोविल ने शहर में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed