Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   speeding jeep collided with a motorcycle resulting in the deaths of two young men

शहडोल में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार जीप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, घर में मचा कोहराम

Sat, 31 Oct 2026 01:34 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 01:34 PM IST
सार

शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के गढ़ाघाट में तेज रफ्तार जीप की टक्कर से बाइक सवार बद्री प्रसाद दास और सुरेंद्र जायसवाल की मौत हो गई। एक युवक ने घटनास्थल पर दम तोड़ा, जबकि दूसरे की अस्पताल में मौत हुई। पुलिस जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
speeding jeep collided with a motorcycle resulting in the deaths of two young men
मौके पर पड़ी बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जैतपुर थाना क्षेत्र के गढ़ाघाट में तेज रफ्तार जीप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ग्राम बेलिया निवासी बद्री प्रसाद दास (37) अपने साथी सुरेंद्र जायसवाल (38) के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ाघाट स्थित ठाकुर बाबा के पास झिंकीबिजुरी रोड पर जैतपुर की ओर से आ रही काले रंग की जीप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि जीप चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था।

विज्ञापन


पढे़ं: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, मोहन यादव समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर बद्री प्रसाद दास की मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र जायसवाल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की जान चली गई।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवा दिए हैं। परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों और जीप चालक की भूमिका की पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी समीर खान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed