फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP News Live: Accident on the under construction track of Rapid in Meerut

West UP News Live: सुबह का मौसम में परिवर्तन, स्कूलों ने बदला समय, RAPIDX के निर्माणाधीन ट्रैक पर हादसा

Sun, 29 Oct 2023 01:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Oct 2023 01:20 PM IST
विज्ञापन
West UP News Live: Accident on the under construction track of Rapid in Meerut
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रैपिडेक्स ट्रैक निर्माणधीन साइट पर एक स्लाइडर 30 फीट ऊपर से एक कार पर गिर गया। हादसे में सिपाही घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक रुकवाया और घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पूरी खबर पढ़ें: Meerut: रैपिडेक्स साइट पर बड़ा हादसा, LG मशीन का ब्रेक फेल, 30 फीट ऊपर से स्लाइडर कार पर गिरा, सिपाही घायल

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया। बोले, मध्य प्रदेश में सपा और महान दल के गठबंधन पर कहा मैं अभी मध्य प्रदेश से ही आ रहा हूं। 

सपा का कोई वहां कोई जनाधार नहीं है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी की लड़ाई है। मध्य प्रदेश ही नहीं पांच राज्यों के चुनाव भी कांग्रेस जीतेगी। उत्तर प्रदेश की 80 में 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार है।

युवक को बेरहमी से पीटा, दांत टूटे

मेरठ  सदर थाना क्षेत्र में एक युवक को सरिये से बुरी तरह पीटा गया, जिसमें उसके दांत भी टूट गए। पुलिस ने आरोपी को दो बार थाने लेकर पहुंची युवक की मां को थाने से भगा दिया। बाद में उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

मुर्सरत पत्नी यूसुफ निवासी अलीमपुरा बंगला एरिया ने बताया कि उसके पुत्र यूनुस को साजिद उर्फ सिद्दी उर्फ जमील ने बृहस्पतिवार रात सरिये से बुरी तरह पीटा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके दांत भी टूट गए। वह आरोपी को दो बार पकड़कर थाने ले गई, लेकिन पुलिस ने तहरीर लिखवाकर लाने की बात कहकर भगा दिया। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शामली डीसीओ समेत 11 गन्ना अधिकारी निलंबित, 2011 में अमरोहा में 4.50 करोड़ का हुआ था घोटाला

वर्ष 2011 में अमरोहा में हुए घोटाला के मामले में शामली के डीसीओ समेत 11 को निलंबित किया गया है।  डीसीओ विजय बहादुर पिछले 3 साल से शामली में तैनात हैं।

गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण ने बताया कि शामली डीसीओ विजय बहादुर और एक अन्य डीसीओ समेत 11 गन्ना विभाग के अधिकारी कर्मचारी निलंबित किए गए हैं।  शनिवार की रात को आदेश जारी कर दिया गया है। साथ ही एसटीएफ को मामले की जांच सौंपी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

मेरठ में सुबह और शाम के तापमान में अंदर आया है। सुबह के समय बढ़ती ठंड को देखते हुए कुछ स्कूल सोमवार से तो कुछ एक नवंबर से अपने समय में बदलाव कर रहे है। ऐसे में बच्चों को परेशानी नहीं होगी।

बता दें कि हर साल दीवाली के बाद सीबीएसई व आईसीएसई के स्कूलों में सर्दी को ध्यान में रखकर समय परिवर्तन किया जाता था, लेकिन इस वर्ष दीवाली देर से होने की वजह से स्कूलों ने अक्टबूर के अंत व नवंबर के पहले दिन स्कूलों का समय बदल दिया है।
शहर के कुछ स्कूलों का समय

- मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप: सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक।
- दीवान स्कूल जागृति विहार: सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक।

- जीटीबी स्कूल: सुबह आठ बजकर पंद्रह मिनट से दोपहर दो बजे तक।
- सिटी वोकेशनल स्कूल: सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक।

- बीटीएस स्कूल: सुबह बाहर बजकर आठ मिनट से दोपहर दो बजकर पंद्रह मिनट तक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed