फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident at Rapidex site, brake of machine failed, slider fell on car from 30 feet above, constable injured

Meerut: RAPIDX साइट पर बड़ा हादसा, LG मशीन का ब्रेक फेल, 30 फीट ऊपर से स्लाइडर कार पर गिरा, सिपाही घायल

Sun, 29 Oct 2023 09:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Oct 2023 09:51 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रैपिडएक्स ट्रैक निर्माणधीन साइट पर एक स्लाइडर 30 फीट ऊपर से एक कार पर गिर गया। हादसे में सिपाही घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक रुकवाया और घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Accident at Rapidex site, brake of machine failed, slider fell on car from 30 feet above, constable injured
कार पर गिरा स्लाइडर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में रविवार सुबह एक हादसे में एक सिपाही घायल हो गया। यहां रुड़की रोड पर रविवार सुबह रैपिडएक्स के निर्माण कार्य के दौरान एलजी मशीन के अचानक से ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद मशीन में जकड़ा स्लाडर मेरठ की ओर से आ रही एक कार के ऊपर गिर गया। स्लाइडर गिरने से कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार चला रहा यूपी पुलिस का सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ है। मौके पर पहुंचे लोगों ने सिपाही को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल हो जाने के कारण करीब 30 फीट की उंचाई से स्लाइडर मेरठ की तरफ से आ रही इग्निस कार के ऊपर गिर गया। हादसे के दौरान कार का पीछे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार को चला रहा उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही अमित उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों ने किसी तरह कार से सिपाही को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पल्लवपुरम चौकी पर तैनात फैंटम पर सिपाही मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल सिपाही अमित शर्मा को मोदीपुरम से  एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं पुलिस ने ट्रैफिक को रोक दिया गया। क्षतिग्रस्त कार को वहां से हटाने के लिए क्रेन का सहारा लिया गया। हादसे को देखकर हर किसी की सांस अटक गईं। अगर एक सेकेंड का भी अंतर होता तो सिपाही की जान जा सकती थी।

घायल सिपाही अमित उपाध्याय फिरोजाबाद में तैनात है और वह अपने ही किसी परिचित से मिलने मेरठ आया था। वह अपनी ही कार से मेरठ से हरिद्वार की तरफ जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। सिपाही मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। हादसे के दौरान उसका सर स्टेयरिंग में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed