{"_id":"614324f8e5059f36d455af35","slug":"west-up-monsoon-update-the-rain-has-destroyed-the-crops-in-west-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी में अलर्ट: लगातार हो रही बारिश से फसलों को नुकसान, टूटा पिछले आठ साल का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी में अलर्ट: लगातार हो रही बारिश से फसलों को नुकसान, टूटा पिछले आठ साल का रिकॉर्ड
Thu, 16 Sep 2021 04:38 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 Sep 2021 04:38 PM IST
सार
पश्चिमी यूपी में लगातार हो रही बारिश से फसलों को नुकसान हो रहा है। वहीं जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मेरठ में बारिश हुई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में मानसून जाने से पहले फिर से बारिश हो रही है। अभी तक सितंबर माह में अच्छी बारिश हुई। बताया गया कि मेरठ में अभी तक 230 मिली मीटर के आसपास बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से ज्यादा है। बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है और गुरुवार को भी शहर में अच्छी बारिश हुई। वहीं पश्चिमी यूपी के कई शहरों में अभी भी बारिश हो रही है और आगामी 48 घंटे का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यह बारिश का दौर मानसून के जाने से पहले और भी अच्छा हो सकता है।
विज्ञापन
बारिश से जनजीवन पर भी असर दिखाई दे रहा है। बारिश होने के कारण कई जगह पर जलभराव की समस्या बन रही है, जिस कारण से स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी
विज्ञापन
सितंबर में आठ साल पहले हुई ऐसी बारिश
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही के अनुसार सितंबर माह में करीब आठ साल पहले ऐसी बारिश हुई थी। अभी तक हुई बारिश ने पिछले आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सितंबर माह में बारिश लगातार बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़ें: दृश्यम फिल्म की थीम आजमाना चाहता था कातिल पति: पत्नी की बेरहमी से हत्या, फिर टुकड़े-टुकड़े कर गंगनहर में फेंकी लाश
इसके अलावा बारिश के साथ आ रही तेज हवाएं भी अब फसल को नुकसान पहुंचा रही है। इस समय धान की फसल खेत में खड़ी है और तेज हवा चलने के कारण उसे नुकसान पहुंच रहा है। धान के अलावा अन्य फसल भी गिर रही हैं। बारिश ज्यादा होने के कारण सब्जियों पर भी इसका साफ असर दिखाई दे रहा है। बेल वाली सब्जियां ज्यादा प्रभावित हो रही है।