फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   west up me karaake ki thand

वेस्ट यूपी में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा  

Fri, 05 Jan 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
west up me karaake ki thand
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 लगातार लुढ़कते तापमान से वेस्ट यूपी और एनसीआर में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को दिन का पारा चार डिग्री तो रात का तापमान 3.6 डिग्री धड़ाम हो गया। हाड़ कंपा देने वाले इस मौसम में घना कोहरा अलग से मुसीबत बना है। छह साल में 4 जनवरी का दिन सबसे ज्यादा ठंडा रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्य से आठ डिग्री नीचे चल रहा मौसम आठ जनवरी तक ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन


चार दिन से बढ़ी सर्दी
पहाड़ों पर बर्फबारी से एनसीआर और वेस्ट यूपी में चार दिनों से शीतलहर का प्रकोप बढ़ा है। गलन भरी इस ठंड में हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। देर शाम से छाने वाला कोहरा रात गहराते ही घना हो रहा है और अगले दिन सुबह करीब दस बजे तक इसका असर देखने को मिल रहा है। सर्द मौसम से जहां जनजीवन प्रभावित होना शुरू हो गया है तो कोहरे के चलते हाईवे और मुख्य मार्गों पर दृश्यता लगभग शून्य होती जा रही है। 
विज्ञापन


नहीं खिल रही धूप
कोहरा छंटने के बाद भी धुंध का असर बरकरार है। जिसके चलते धूप भी नहीं खिल पा रही है। बृहस्पतिवार को सूर्य देवता ने कुछ देर के लिए ही दर्शन दिए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि दो-तीन घंटे भी अच्छे से धूप खिल जाए तो दिन का तापमान बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहा तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 11.3 और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 व न्यूनतम 85 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री तो रात के तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट आई है। 


सामान्य से नीचे पारा
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार वेस्ट यूपी और एनसीआर में 8 जनवरी तक कोहरा और शीतलहर का दौर बना रहेगा। अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिस कारण से ठंड बनी रहेगी। 6 जनवरी तक कोहरा घना होगा, फिर 8 जनवरी तक हल्का कोहरा दिखाई देगा। वर्तमान मौसम में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 8 डिग्री नीचे चल रहा है। इस मौसम में अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहना चाहिए।

वर्ष 6 वर्षों का अधिकतम तापमान
2018 11.03
2017 16.04
2016 19.02
2015 18.07
2014 15.05
2013 14.08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed