West UP News: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने सीएम से मांगा समय... आज आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव
{"_id":"67646913caccd57d220a39ed","slug":"west-up-live-traders-of-central-market-asked-for-time-from-cm-former-cm-akhilesh-yadav-will-come-today-2024-12-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने सीएम से मांगा समय... आज आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 20 Dec 2024 12:14 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:14 AM IST
खास बातें
लीजेंड्स लीग क्रिकेट और अमर उजाला समूह की ओर से टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसी टेन-10 का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अभी भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
मेरठ का सेंट्रल मार्केट का वह कांप्लेक्स, जिसे लेकर इस विवाद की शुरुआत हुई थी।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:11 AM, 20-Dec-2024
Saharanpur: हरीश रावत बोले- देश को डंडे के बल पर चलाना चाहती है भाजपा
कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार का एकमात्र एजेंडा संविधान को खत्म करने का है। केंद्र सरकार देश को पूंजिपतियों के हवाले कर उनका साम्राज्य स्थापित करना चाहती है। बाबा साहेब अंबेडकर के बारे में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की जितनी निंदा की जाए, कम है। शाह को इस्तीफा देकर माफी मांगनी चाहिए। बृहस्पतिवार को देहरादून से दिल्ली जाते समय छुटमलपुर में अपने नजदीकी कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा एडवोकेट के निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव विधेयक संविधान की मूल भावना पर हमला है।12:11 AM, 20-Dec-2024
Saharanpur: चिलकाना क्षेत्र में दिखाई जानवर, लोग बोले-शेर है
चिलकाना के गांव आल्हनपुर तथा तिड़फुआ के जंगल में एक जानवर दिखाई देने से भय का माहौल है। कैप्चर की गई एक फोटो में वह शेर जैसा दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सूचना वन विभाग को दी है।गांव तिड़फुआ मस्जिद के इमाम साबिर 17 दिसंबर की सुबह करीब पांच बजे बाइक से अपने घर से मस्जिद में नमाज पढ़ाने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें शेर जैसा जानवर दिखाई दिया। इमाम ने बाइक रोककर मोबाइल से जानवर का फोटो ले लिया। इसके बाद खेतों में शेर होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों का कहना है कि वह शेर था। हालांकि वन विभाग के रिकॉर्ड में यहां पर कोई शेर नहीं है, बल्कि तेंदुए हैं।
विज्ञापन
12:10 AM, 20-Dec-2024
Meerut: युवाओं को छक्के लगाने सिखाएंगे क्रिस गेल और रैना
लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) और अमर उजाला समूह की ओर से आयोजित की जा रही टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसी टेन-10 युवा क्रिकेटरों के लिए एक अच्छा अवसर है। उन्हें मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, सुरेश रैना से लेकर ब्रेट ली और इरफान पठान जैसे क्रिकेटरों से क्रिकेट की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा। इच्छुक खिलाड़ी अभी भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें www.llcten10.com पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश के 12 शहरों में ट्रायल देने का मौका मिलेगा, जिनमें आगरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, झांसी, बरेली, लखनऊ, मेरठ, नोएडा, वाराणसी, प्रयागराज शामिल हैं।रजिस्ट्रेशन फीस और बेस प्राइज
एलएलसीटेन 10 लीग में शामिल होने के लिए मात्र 700 रुपये की टोकन मनी आपको अदा करनी होगी। ट्रायल में चुने गए बेस्ट प्लेयर्स ऑक्शन के जरिये टीमों में चुने जाएंगे। जहां हर खिलाड़ी का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा।
12:10 AM, 20-Dec-2024
Meerut: गर्म दूध से झुलसे दो वर्षीय बच्चे की अस्पताल में मौत
कंकरखेड़ा के पठानपुरा में आठ दिसंबर को घर की रसोई में उबल रहा गर्म दूध गिरने से दो वर्षीय बच्चा रुद्राक्ष गंभीर रूप से झुलस गया था। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।पठानपुरा गांव निवासी इलेक्ट्रिशियन मनीष कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। मनीष ने बताया कि आठ दिसंबर को उसकी बेटी सानवी अपने भाई के साथ घर में खेल रही थी। दोनों बच्चे खेलते हुए रसोई में चले गए थे। गैस पर दूध गर्म हो रहा था। रुद्राक्ष का हाथ गर्म दूध के भगोने पर लग गया था। सारा दूध बच्चों के ऊपर गिर गया था। रुद्राक्ष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
12:09 AM, 20-Dec-2024
Meerut: सीबीआई इंस्पेक्टर के बेटे पर हमला
कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एन्क्लेव में बुधवार शाम कोचिंग से घर लौट रहे 13 वर्षीय शौर्य भारद्वाज पर बाइक पर सवार चार हमलावरों ने लोहे के कड़े से हमला कर दिया। बृहस्पतिवार को वह परिजनों के साथ थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।सरधना रोड निवासी शौर्य कक्षा नौ का छात्र है। उसके पिता सीबीआई में इंस्पेक्टर के पद पर छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। सिर में चोट लगने से छात्र लहूलुहान हो गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
12:09 AM, 20-Dec-2024
सीसीएसयू: पीसीएस परीक्षा के चलते 21 दिसंबर की सभी परीक्षाएं स्थगित
पीसीएस परीक्षा के कारण 21 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विवि रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 21 दिसंबर की परीक्षा तिथि को ही बदला गया है, बाकी परीक्षाएं यथा समय होंगी। यह परीक्षा कब होगी, इसकी बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:09 AM, 20-Dec-2024
Meerut: सपा पार्षद की पुत्रवधू ने एआईएमआईएम प्रत्याशी को हराया
एआईएमआईएम प्रत्याशी नजमा को सपा पार्षद नाजरीन अब्बासी की पुत्रवधू कहकशां ने चुनाव में मात दे दी। उन्होंने 338 वोट से जीत हासिल कर ली है। चुनाव अधिकारी एसडीएम सदर कमल किशोर ने कहकशां को जीत का प्रमाण पत्र दिया है। कहकशां ने कहा कि यह जनता की जीत है।वार्ड-76 लिसाड़ीगेट पार्षद के उपचुनाव की मतगणना सदर तहसील में हुई है। एआईएमआईएम प्रत्याशी नाजमा और 6 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। बृहस्पतिवार को मतगणना में एआईएमआईएम की प्रत्याशी नाजमा को 1409, निर्दलीय कहकशां को 1747, इशरत को 105, नाजिया को 478, मंतशा को 8, रूकैय्या को 11, वहीदन को 166 और नोटा 22 वोट मिले। कहकशां ने एआईएमआईएम की प्रत्याशी को 338 वोट से हराकर जीत हासिल कर ली। पार्षद पति शाहिद अब्बासी का कहना कि उनकी पुत्रवधू पौने दो साल पहले चुनाव लड़ी थी, जोकि एआईएमआईएम की प्रत्याशी से कुछ वोटों से हार गई थी।
12:08 AM, 20-Dec-2024
Meerut: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज आएंगे मेरठ
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को मेरठ आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह दोपहर 12 बजे परतापुर स्थित दोआब विला में विधायक शाहिद मंजूर की बेटी के शादी समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद 12:45 बजे मलियाना फ्लाईओवर के पास सपा के राष्ट्रीय महासचिव नीरज गुर्जर के आवास पर जाएंगे। डेढ़ बजे सपा के राज्य सचिव गजनफर अलवी की बेटियों के शादी समारोह में नूरनगर लिसाड़ी में इरा गार्डेनिया में जाएंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।12:08 AM, 20-Dec-2024
Meerut: दूसरे धर्म की पत्नी ने करा दिया बेटे का धर्म परिवर्तन, रिपोर्ट दर्ज
कंकरखेड़ा में हाईवे स्थित गणपति एनक्लेव के निवासी लोकेश न्यायी ने पत्नी और ससुर सहित चार लोगों पर बेटे का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने एसएसपी के नाम प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।लोकेश न्यायी के मुताबिक उसकी शादी मोनी नाम की महिला से हुई थी। छह वर्ष पूर्व उसने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद मोनी बेटे के साथ रोहटा रोड पर किराए के मकान में एक युवक के साथ रहने लगी थी। आरोप है कि महिला अपने साथ पांच लाख रुपये और जेवरात लेकर गई थी। लोकेश के अनुसार अगस्त में उसे पता चला कि मोनी और ससुर निजामुद्दीन ने उसके बेटे का जबरन खतना कराकर धर्म परिवर्तन करा दिया। जब लोकेश ने विरोध किया तो उसे धमकियां दी गईं। पीड़ित ने महिला पक्ष से जान को खतरा भी जताया है।
पुलिस ने पत्नी और ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन का केस दर्ज किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
12:07 AM, 20-Dec-2024
Meerut: हापुड़ अड्डे के पास सड़क चौड़ीकरण पर बखेड़ा, एनएचएआई की घेराबंदी
हापुड़ अड्डा चौराहे के पास सड़क चौड़ीकरण को लेकर बृहस्पतिवार को बखेड़ा हो गया। व्यापारियों ने एनएचएआई की टीम की घेराबंदी कर ली। हंगामा होने की जानकारी लगते ही लिसाड़ीगेट, कोतवाली और नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारियों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में भेदभाव हो रहा है। सड़क के एक तरफ 17 मीटर और दूसरी तरफ 18 मीटर चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसको लेकर व्यापारियों में नाराजगी है।व्यापारियों का कहना कि शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं किया और दुकान तोड़ने आ गए। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री दलजीत सिंह, अंकुर गोयल, संदीप गोयल रेवड़ी, अंकित गुप्ता, ललित अमूल, सुधांशु आदि सहित अन्य व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए। फिलहाल व्यापारियों ने एनएचएआई का काम रुकवा दिया।