{"_id":"572a50a54f1c1b32375cd05f","slug":"west-and-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट एंड रोड पर कटा आर्मी, पुलिस की गाड़ी का चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट एंड रोड पर कटा आर्मी, पुलिस की गाड़ी का चालान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट एंड रोड पर सेना की गाड़ी का चालान करता ट्रेफिक पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट एंड रोड पर अब चार पहिया वाहनों पर सख्ती शुरू का दी गई है। बुधवार को आर्मी जीप, पुलिस समेत 13 वाहनों का चालान काटा गया। सुबह स्कूल खुलने और दोपहर को छुट्टी के समय व्यवस्था ठीक रही। अभिभावक, बच्चों काफी खुश नजर आए। हालांकि बाहरी मार्गों पर लंबा जाम लग गया।
कैंट बोर्ड कर्मचारी, पीआरडी जवान और वॉलेंटियर बुधवार सुबह छह बजे वेस्ट एंड रोड पहुंच गए। इन्होंने सदर घंटाघर से लेकर ऑफिसर मेस तिराहे और इस मार्ग को जोड़ने वाली सभी लिंक रोडों पर 16 अस्थायी बैरियर लगाए। इसके बाद सभी एंट्री प्वाइंट पर तैनात हो गए।
इन्होंने किसी भी चार पहिया वाहनों को एंट्री नहीं दी। अभिभावक भी बाहरी मार्गों पर अपने वाहन खड़े करके पैदल बच्चों को स्कूल गेट तक छोड़ने गए। दोपहर को भी कर्मचारियों ने व्यवस्था संभाल ली। किसी को एंट्री गेट से अंदर नहीं आने दिया गया।
विज्ञापन
पहले खड़े कर दिए थे वाहन, कटे चालान
बुधवार को 12 बजते ही अभिभावक गाड़ी लेकर स्कूलों के सामने खड़े हो गए। इन वाहनों को देख ट्रैफिक पुलिस और कैंट बोर्ड ने नाराजगी जताई। ट्रैफिक पुलिस ने आठ चार पहिया वाहनों के चस्पा चालान काटे। इसके अलावा आर्मी जीप, पुलिस का स्टीकर लगी गाड़ी का नकद चालान और तीन अन्य गाड़ियों का चालान काटा गया।
आर्मी जीप का जिस समय चालान काटा गया, उस समय मां और बच्चा गाड़ी में बैठा था। पुलिस स्टीकर लगे चार पहिया गाड़ी में भी स्कूली बच्चा बैठा था। ट्रैफिक पुलिस के टीएसआई संतोष कुमार ने बताया कि वेस्ट एंड रोड पर जो भी चार पहिया वाहन स्कूल टाइम में नजर आएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आज से वाहन होंगे जब्त
स्कूलों की छुट्टी होने से पहले ही अभिभावक गाड़ियां लेकर मार्ग पर खड़े हो जाते हैं। ऐसे वाहनों को रोकने के लिए कैंट बोर्ड बृहस्पतिवार से क्रेन लगाएगा। कैंट बोर्ड के सीईई अनुज सिंह ने बताया कि 12 बजे के बाद जो भी प्रतिबंधित वाहन रोड पर नजर आया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
शिक्षकों के वाहन बने परेशानी
वेस्ट एंड रोड पर आठ स्कूल हैं। ज्यादातर शिक्षक चार पहिया वाहनों से आते हैं। इन वाहनों से कैंट बोर्ड परेशान है। सीईई अनुज सिंह ने बताया कि स्कूलों से संपर्क कर चार पहिया वाहनों से आने वाले शिक्षकों को समय को बदलवाया जाएगा। स्कूल खुलने से पहले और छुट्टी के बाद ही शिक्षकों की गाड़ियां निकल सकेंगी। लेकिन इस व्यवस्था को लागू करना मुश्किल होगा। क्योंकि वेस्ट एंड रोड पर दीवान स्कूल सबसे पहले 7 बजे लगता है। ऐसे में जो स्कूल 7.30 बजे लगते हैं, उनके शिक्षकों को भी 6:45 से पहले आना होगा। छुट्टी के समय सबसे पहला स्कूल 12:50 बजे बंद होता है। इनके शिक्षकों को 1:40 तक रुकना पड़ेगा।
वैकल्पिक मार्गों पर लगा जाम
वेस्ट एंड रोड को बंद करने से सदर घंटाघर, हनुमान मंदिर, औघड़नाथ मंदिर, बांबे बाजार, बेगमपुल, शिव चौक, सदर बाजार, सदर थाना, सेना भर्ती कार्यालय, सेंटर रोड, भूसा मंडी समेत अन्य मार्गाें पर लंबा जाम लग रहा है। यहां व्यवस्था बनाने के लिए कोई मौजूद नहीं रहा।