{"_id":"6925d514e00a21087908eaaf","slug":"wedding-vehicles-jammed-ambulance-also-stuck-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110530-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शादी समारोह के वाहनों से जाम, एंबुलेंस भी फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शादी समारोह के वाहनों से जाम, एंबुलेंस भी फंसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। मेरठ–बड़ौत मार्ग पर पूठखास गंग नहर पुल के पास मंगलवार शाम शादी समारोह के चलते मुख्य मार्ग पर भारी जाम लग गया। देर शाम से ही बरात और मेहमानों की गाड़ियों की लंबी कतारें लगने लगीं। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन वाहन चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में जाम में और फंसते चले गए। स्थिति तब और चिंताजनक हो गई जब जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। सायरन बजाने के बावजूद मार्ग खाली नहीं हो सका। करीब 15 मिनट बाद पुलिस की मदद से रास्ता बनाया गया और एंबुलेंस आगे बढ़ सकी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाह समारोह में सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि विवाह समारोह में यातायात प्रबंधन को लेकर सख्त कदम उठाए जाएं ताकि आपातकालीन सेवाओं में बाधा न आए और आम लोगों को असुविधा न हो।