{"_id":"607751cc8ebc3e82aa0eb4fd","slug":"wedding-bookings-started-being-canceled-in-the-pavilions-laward-news-mrt5345092152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडपों में कैंसिल होने लगीं शादी की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडपों में कैंसिल होने लगीं शादी की बुकिंग
विज्ञापन

हस्तिनापुर। बीते साल की तरह इस बार फिर से कोरोना की लहर तेज होती जा रही है। ऐसे में शादी समारोह के लिए पहले से मंडपों की बुकिंग कर चुके लोग चिंतित हैं। कई लोग बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं तो कुछ ने रात की जगह दिन में शादी करने का निर्णय लिया है। मंडप संचालक भी परेशान हैं।
कोरोना के मामले बढ़ने से शादी वाले घरों और मंडप संचालकों की चिंता बढ़ गई है। 22 अप्रैल से जुलाई तक बड़ा साया माना जा रहा है। इस बीच में शादी के लिए मंडप की बुकिंग कराई गई थी। कई लोगों ने बुकिंग कैंसिल करानी शुरू कर दी है। रात में होने वाले शादियों को दिन में तब्दील करने को लेकर भी लोग मंडप संचालकों से मिल रहे हैं। वजह शासन की ओर से रात 9 बजे के बाद शादी विवाह कराने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं मंडप संचालकों का कहना है कि बुकिंग कैंसिल कराने वालों का पैसा भी वापस करना पड़ रहा है। अगर यही हाल रहा तो वह बर्बाद हो जाएंगे। पिछला सीजन भी कोरोना की भेंट चढ़ गया था। इस बार भी हालात ठीक नहीं लग रहे हैं।
खरखौदा में लगा बाजार, दिखी लापरवाही
खरखौदा। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जिले में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। सभी कस्बों में साप्ताहिक बाजार बंदी का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। लेकिन खरखौदा में बेवकूफ साप्ताहिक बाजार का आयोजन किया जा रहा है। नगर पंचायत और पुलिस विभाग के अधिकारी इससे बेखबर हैं। साप्ताहिक बाजार में हापुड़, मेरठ व आसपास क्षेत्र से सैकड़ों व्यापारी दुकानें लगाते हैं। कई दर्जन गांव के लोग भी खरीदारी करने आते हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीएम ने सभी धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में 50 से ज्यादा लोगों के एकत्र नहीं होने की गाइडलाइन जारी की है। इसके बाद भी बुधवार को कस्बे में बाजार लगा। यहां सैकड़ों व्यापारी व खरीदार बिना मास्क के घूमते नजर आए। संवाद
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराया
बहसूमा। कस्बे में बुधवार को थाना पुलिस ने साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराया। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन ने एक दिन की साप्ताहिक बंदी के निर्देश दिए हैं। बुधवार को कस्बे में साप्ताहिक बंदी रहती है। थाना पुलिस ने साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराया। पुलिस ने मुख्य बाजार में कई दुकानों के बाहर बैठे व्यापारियों को फटकार भी लगाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि कुछ व्यापारी शटर गिराकर अंदर से सामान की बिक्री कर रहे हैं। इस पर दुकानों के बहार बैठे लोगों को खदेड़ा गया। वहीं मवाना में साप्ताहिक बंदी पर नगर के समस्त व्यापारियों ने स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखे।