फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather will deteriorate, rain is expected on December 2-3

बिगड़ेगा मौसम, दो-तीन दिसंबर को बारिश के आसार

Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Weather will deteriorate, rain is expected on December 2-3
मोदीपुरम। वेस्ट यूपी में दिसंबर की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हो सकती है। पहाड़ों पर बन रहे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के चलते 2 और 3 दिसंबर को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी मौसम में काफी बदलाव दिखाई दिया। सुबह से ही तेज हवा चलने के कारण मौसम ठंडा हो गया। शाम होते ही ठंड का असर और बढ़ गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री, रात का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि पूर्वी मध्य अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न होने के कारण पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों पर रहेगा। इस कारण बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

हवा चली तो कम हुआ प्रदूषण
मंगलवार सुबह चली तेज हवा के कारण प्रदूषण कम हुआ है। अभी मेरठ का एक्यूआई तीन सौ से ऊपर चल रहा था, अब 235 रिकॉर्ड किया गया। जयभीम नगर में 222, गंगानगर 208, पल्लवपुरम का एक्यूआई 292 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed