फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather: Wednesday night was the coldest in last ten years, cold wave and Fog in up

Weather: दस साल में सबसे ठंडी रही बुधवार की रात, कोहरे व शीतलहर से अभी नहीं मिलेगी निजात

Thu, 14 Jan 2021 09:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Jan 2021 09:49 PM IST
सार

  •  सुबह के समय कोहरा व शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, कोहरा व शीतलहर चलने के अभी बने हुए हैं आसार

विज्ञापन
Weather: Wednesday night was the coldest in last ten years, cold wave and Fog in up
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैदानी इलाकों में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दस साल में बुधवार की रात सबसे ठंडी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान लुढक कर दो डिग्री तक पहुंच गया। सुबह के समय में कोहरा व दिन में शीतलहर ने जमकर सितम ढहाया। दिन में निकली धूप भी बेअसर दिखाई दी। 
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण लगातार ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। यहीं वजह रही कि बुधवार की रात पिछले दस सालों में अब तक ही सबसे ठंडी रात रही। बुधवार की रात का असर बृहस्पतिवार को भी दिखाई दिया। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली, परंतु धूप भी बेअसर रही।
विज्ञापन


बुधवार के मुकाबले दिन के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर शीतलहर चलने से लोगों का ठंड से बुरा हाल रहा। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में कैद रहे और सड़कों पर अलाव के सहारे ठंड से बचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मेरठ मेडिकल कॉलेज लाया गया मुरादाबाद जेल का बंदी पुलिस कस्टडी से फरार, पूरे शहर में अलर्ट

ठंड ने पिछले दस साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। रात में पाला पड़ने से ठंड बढेगी।

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 100 व न्यूनतम आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार से छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष का कहना है कि शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। रात में पाला पड़ने से ठंड बरकरार रहेगी।

यह भी पढ़ें:  मेरठ में फार्महाउस पर चोरी करने पहुंचा चोर, हुआ कुछ ऐसा कि वहीं लग गई नौकरी, ये है पूरा मामला

वर्ष                                  तापमान
2012                                5.8
2013                                5.3
2014                                4.8
2015                                5.1
2016                                3.2
2017                                3.9
2018                                4.2
2019                                3.2
2020                                3.6
2021                                2.8
नोट- तापमान न्यूनतम में है

एक्यूआई स्तर में आई गिरावट
एक्यूआई स्तर में  गुरुवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई। परंतु यह स्तर भी सेहत के लिए हानिकार है। बुधवार को एक्यूआई स्तर 309 दर्ज किया गया था, जो घटकर गुरुवार को 303 रह गया। वहीं, गाजियाबाद का एक्यूआई स्तर 436, बागपत का एक्यूआई 350, मुजफ्फरनगर का 338 दर्ज किया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed