फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather: Weather changes in West UP, temperature dropped due to rain

Weather: वेस्ट यूपी में मौसम ने पलटी मारी, बारिश से गिरा पारा, पढें-अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Sat, 02 Mar 2024 09:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Mar 2024 09:29 AM IST
सार

Weather Update UP Today:  पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखने से मौसम बदलने लगा है। शुक्रवार को दिन में काले बादल छा गए और रात्रि में मेरठ समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई। शनिवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी।

विज्ञापन
Weather: Weather changes in West UP, temperature dropped due to rain
rain in meerut - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी में तेज हवा के साथ शुक्रवार रात दस बजे झमाझम बारिश शुरू हुई, जो 11 बजे तक होती रही। हवा की रफ्तार 25-30 किमी प्रतिघंटा रही। शनिवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। कहीं बारिश ज्यादा तो कहीं पर कम रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


मार्च के पहले दिन ही तापमान 27 डिग्री को पार कर गया। दिन और रात का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी मेंं भी मौसम पलटी मारने को तैयार है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ में तेंदुए से मचा हड़कंप, हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, पढ़ें ताजा खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौसम विभाग ने आज मेरठ समेत आसपास के जिलों मेंं बारिश की संभावना जताई है। इस बीच तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
 

बेगमपुल पर प्रदूषण सबसे ज्यादा
शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 90 सेे बढ़कर 119 पर पहुंच गया। बेगमपुल पर एक्यूआई 150, दिल्ली रोड पर 135, पल्लवपुरम में 126, जयभीमनगर में 123 और गंगानगर में 119 एक्यूआई दर्ज किया गया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही ने बताया कि मेरठ समेत वेस्ट यूपी में हल्की से माध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदलेगा और कहीं कहीं पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed