फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ में तेंदुए से मचा हड़कंप, हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, पढ़ें ताजा खबरें

Fri, 01 Mar 2024 05:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Mar 2024 05:52 PM IST
खास बातें

West UP News Live: मेरठ के कंकरखेड़ा में तेंदुआ देखा गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। उधर, एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: leopard captured on cctv camera in Meerut and read all updates of West UP
कंकरखेड़ा में तेंदुआ दिखा। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:43 PM, 01-Mar-2024
दुकान के पास विद्युत खंभा लगाने के विरोध में व्यापारियों का हंगामा

शामली के कैराना में चैक बाजार के पास एल एंड टी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा दुकान के आगे विद्युत खंभा लगाने पर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में मामला एसडीएम के पास पहुंचा। एसडीएम ने एसडीओ से वार्ता की और खंभे को दूसरे स्थान पर लगवाने पर सहमति बनी।

एल एंड टी कंपनी द्वारा चैक बाजार के आसपास विद्युत लाइन व नये विद्युत खंभे लगाने का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को कंपनी के कर्मचारियों ने चैक बाजार के पास पीपल के पेड के निकट विद्युत खंभा लगाने के लिए गड्ढा खोदना शुरू किया तो व्यापारियों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि यहा पर खंभा लगने से शोभायात्राओं के निकलने में परेशानी होगी। साथ ही खंभे के कारण यहा से गाड़ियां भी नहीं निकल सकेंगी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कंपनी के ठेकेदार सुनील को अधिकारियों से वार्ता कराने का कहा। बाद में सभी व्यापारी एसडीएम के पास पहुंचे और मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने विद्युत विभाग के एसडीओ शलिल कुमार गौतम से मामले का समाधान कराने को कहा। जिसके बाद एसडीओ ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि व्यापारी आये थे। खंभा उनकी दुकान के आगे लगाने पर विरोध किया जा रहा था। एसडीओ से वार्ता करके समाधान कराने का कहा गया है।
02:50 PM, 01-Mar-2024
12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत

सहारनपुर में नगर कोतवाली क्षेत्र के राधा विहार कॉलोनी से ट्यूशन पढ़ने गए 12वीं के छात्र का शव मोरगंज बाजार में एक लड़की के घर के पास पड़ा मिला। परिजन ऑनर किलिंग का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस के मुताबिक, लड़की की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
02:16 PM, 01-Mar-2024
ट्रक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
 
बिजनौर के स्योहारा में नगर के फब्बारा चौक पर ट्रक की चपेट में आकर पैदल चल रहे मोहम्मद साबिर (57) पुत्र अब्दुल रशीद निवासी मंसूर सराय पित्तथापुर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
01:43 PM, 01-Mar-2024
शराब की दुकान में लगी आग

बिजनौर के लालूवाला धनौरा क्षेत्र में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अंग्रेजी शराब की दुकान में आग लग गई। देर रात हुए अग्निकांड में लाखों रुपये की शराब और फर्नीचर आदि को नुकसान पहुंचा। धुंआ उठते देख क्षेत्र वासियों ने सेल्समैन को घटना की जानकारी दी। वहीं, अग्निशमन दल प्रभारी केएस जादौन ने टीम के साथ घटनास्थल पहुंच कर आग पर काबू पाया। ठेका स्वामी आशुतोष शाही और सेल्समैन बेगराज सिंह ने करीब नौ लाख रुपये का नुकसान होने जानकारी दी है।
01:41 PM, 01-Mar-2024

दर्दनाक हादसे में सगे भाइयों की मौत, मचा कोहराम

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

11:33 AM, 01-Mar-2024

West UP News Live: मेरठ में तेंदुए से मचा हड़कंप, हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, पढ़ें ताजा खबरें

मेरठ में कंकरखेड़ा के आर्य नगर में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। मामले की जानकारी होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोग घरों के अंदर दुबककर बैठ गए।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed