फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather update: weather will be like this in the coming days

weather update: आज भी बारिश के आसार, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

Thu, 04 Feb 2021 11:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Feb 2021 11:46 PM IST
सार

  • गुरुवार को दिन में कई बार हुई बारिश, धूप भी निकली, हवाओं ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
Weather update: weather will be like this in the coming days
मौसम समाचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बृहस्पतिवार को रुक-रुककर दिन में कई बार बारिश हुई। तेज हवाओं के चलने से बादल छंटे और धूप भी निकली। वहीं तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 82 और न्यूनतम आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाएं पांच से दस किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। बारिश 2.3 मिमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि वेस्ट यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर सुबह से ही देखने को मिला। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान चार डिग्री अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। रात का तापमान बढ़ने के आसार हैं। बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि बरिश और बढ़ती ठंड गेहूं की फसल के लिए लाभकारी साबित होगी।

चार दिन में आठ डिग्री बढ़ा तापमान 
एक फरवरी को तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन मौसमी हलचल से चार फरवरी तक रात का तापमान 11.2 डिग्री पहुंच गया। अभी दिन का तापमान सामान्य से कम चल रहा था। बृहस्पतिवार को मौसम में परिवर्तन के कारण तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया। 

एक्यूआई स्तर में आई गिरावट
मौसम में आए बदलाव के बाद शहर के एक्यूआई स्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई। लेकिन यह स्तर भी सेहत के लिए हानिकारक है। बृहस्पतिवार को शहर का एक्यूआई 338 से 305 रह गया। बागपत का एक्यूआई 283, गाजियाबाद का 338, मुजफ्फरनगर का 290 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed