{"_id":"60ab9334fb25532b876b5ec8","slug":"weather-update-the-wind-will-blow-at-a-speed-of-20-km-and-rain-is-expected-in-western-up-for-the-next-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का मिजाज: पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिनों तक 20 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का मिजाज: पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिनों तक 20 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा और...
Mon, 24 May 2021 05:21 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 24 May 2021 05:21 PM IST
सार
पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिनों तक 20 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके अलावा 27 और 28 मई को बारिश हो सकती है। पढ़िए मौसम वैज्ञानिक का क्या कहना है।
विज्ञापन
बारिश का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम के मिजाज में फिर से बदलाव दिखने लगा है। आने वाले तीन-चार दिन तक मौसम में काफी उतार-चढ़ाव दिख सकता है। अगले तीन दिन जहां 20 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की आशंका है, वहीं 27-28 मई को बारिश फिर हो सकती है। यही नहीं, 24 से 48 घंटे में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
मौसम वेधशाला पर रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 71 एवं न्यूनतम आर्द्रता 51 प्रतिशत दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि चक्रवाती तूफान यास का असर बिहार, बंगाल, झारखंड व पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
29-30 मई को भी केरल में प्रवेश कर सकता है मानसून
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी तक मानसून अपनी रफ्तार से चल रहा है। चक्रवाती तूफान और अन्य सहयोगी मौसमी हलचल को देखते हुए केरल में मानसून 29 या 30 मई को आ सकता है
विज्ञापन
मेरठ की एक्यूआई फिर बढ़ी
रविवार को हवा में उड़ रहे धूल के कणों के कारण मेरठ की हवा ज्यादा खराब हुई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) अचानक 252 पहुंच गया। इस दौरान मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 210 बागपत का 237 और गाजियाबाद का 227 रिकॉर्ड किया गया।