फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Update Today: Sun and Humidity Make a Comeback in Meerut, Rain Expected Till August 6

Meerut Weather: बारिश के बाद फिर चिलचिलाती धूप, उमस ने बढ़ाई परेशानी, 6 अगस्त तक बारिश के आसार

Sat, 02 Aug 2025 11:29 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 02 Aug 2025 11:29 AM IST
सार

बारिश के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। मेरठ समेत वेस्ट यूपी में दिन चढ़ते ही तेज धूप और उमस बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने 6 अगस्त तक हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं एक्यूआई में भी काफी सुधार हुआ है।

विज्ञापन
Weather Update Today: Sun and Humidity Make a Comeback in Meerut, Rain Expected Till August 6
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद मौसम ने फिर करवट ले ली है। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल और धूप के मिलेजुले तेवर देखने को मिले। तेज उमस और चुभती धूप ने एक बार फिर से लोगों को बेहाल कर दिया।

विज्ञापन


भारतीय गन्ना कृषि पन्ना अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. समीम के मुताबिक, 3 से 5 अगस्त के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधि सबसे ज्यादा रहेगी। वहीं, 6 अगस्त तक हल्की से भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस बदलाव के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दिन में तेज धूप और उमस, जबकि शाम या रात में वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:  मेरठ में टला बड़ा हादसा: कैंट रेलवे स्टेशन पर सेना के जवान ने प्लेटफार्म पर दौड़ाई कार, सामने जा रही थी ट्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई में भी हुआ सुधार
लगातार हो रही बारिश के कारण मेरठ सहित आसपास के जनपदों में प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई पहले से बेहतर हुआ है। हवा पहले से साफ हो गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है।

प्रमुख शहरों में एक्यूआई
बागपत-                      93
गाजियाबाद-                141
मेरठ-                          41
मुजफ्फरनगर-              47
शामली-                       45

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 30.9°C
न्यूनतम: 26.8°
उच्चतम: 32.5°
सूर्योदय  05:40 am
सूर्यास्त 07:10 pm
हवा की गति -11.1 km/h
आर्द्रता -73%
बारिश की संभावना -24%
चंद्रोदय -1:28pam
चंद्रास्त - 11:59 pm 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed