{"_id":"688d293b042d900b420f98e0","slug":"an-army-jawan-drove-a-car-on-the-platform-of-meerut-cantt-station-meerut-news-c-14-1-mrt1005-934638-2025-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में टला बड़ा हादसा: कैंट रेलवे स्टेशन पर सेना के जवान ने प्लेटफार्म पर दौड़ाई कार, सामने जा रही थी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में टला बड़ा हादसा: कैंट रेलवे स्टेशन पर सेना के जवान ने प्लेटफार्म पर दौड़ाई कार, सामने जा रही थी ट्रेन
Sat, 02 Aug 2025 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:23 AM IST
सार
मेरठ कैंट स्टेशन पर सेना के जवान संदीप ढाका ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कार दौड़ा दी। रेलवे कर्मचारियों ने उसे पकड़कर आरपीएफ के हवाले कर दिया। जवान के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म पर कार लेकर पहुंचा सेना का जवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ। सेना के जवान बागपत निवासी संदीप ढाका ने कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शुक्रवार को कार दौड़ा दी। रेलवे कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर कैंट स्टेशन पहुंची आरपीएफ ने कार को कब्जे में लेकर जवान को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
आरपीएफ पुलिस के अनुसार सेना का जवान संदीप ढाका मेरठ छावनी में ही तैनात है। यह जनपद बागपत के गांव ढिकौली का रहने वाला है। वह शुक्रवार को अपनी कार लेकर मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पहुंच गया।
उस समय यहां से एक एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। वहीं प्लेटफार्म नंबर एक पर कार को दौड़ता देखकर रेलवे के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।
उस समय यहां से एक एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। वहीं प्लेटफार्म नंबर एक पर कार को दौड़ता देखकर रेलवे के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर सेना के दो-तीन अधिकारी आरपीएफ थाने पहुंचे। आरपीएफ इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह का कहना है कि कार चालक के खिलाफ आरोपी के खिलाफ रेल एक्ट की धारा 145, 147 और 159 में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।