{"_id":"61a9078bd2efa7220c00c199","slug":"weather-update-record-broken-in-west-up-after-rain-in-five-years-and-it-can-be-more-raining-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा रिकॉर्ड: पांच साल में सबसे ठंडा रहा गुरुवार का दिन, बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, अभी और बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा रिकॉर्ड: पांच साल में सबसे ठंडा रहा गुरुवार का दिन, बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, अभी और बारिश के आसार
Thu, 02 Dec 2021 11:21 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:21 PM IST
सार
मेरठ सहित आसपास के जिलों में गुरुवार को बूंदाबांदी हुई तो ठंड ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बताया गया कि गुरुवार को पिछले पांच सालों में सबसे ठंडा दिन रहा है। पश्चिमी यूपी में अभी बारिश के आसार है।
विज्ञापन
बारिश।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदान में ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को बूंदाबांदी के बाद दिन का पारा भी लुढ़ककर 20 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बीते पांच साल में गुरुवार सबसे सर्द रहा है। शुक्रवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया। हालांकि न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि 1.8 डिग्री तापमान रात का बढ़ा है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के बनने से वेस्ट यूपी में मौसम बदला। चार-पांच दिसंबर से मौसम बिगड़ने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदूषण से नहीं राहत
पूरे नवंबर शहर की हवा खराब होने के बाद अब दिसंबर की शुरुआत भी खराब हुई है। गुरुवार को भी मेरठ का औसत एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 328 दर्ज किया गया। शहर में गंगानगर का एक्यूआई 344, पल्लवपुरम में 320 और जयभीमनगर में 335 दर्ज किया गया। तेज बारिश होने और हवा चलने के बाद ही प्रदूषण कम होने के आसार हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अडानी समूह बनाएगा गंगा एक्सप्रेसवे : अमरोहा से प्रयागराज तक मिला तीन चरणों का काम
दो दिसंबर को 5 वर्ष का तापमान:
वर्ष 2021
1 22.8 10.2
2 20.0 12.0
वर्ष 2020
1 26.4 8.5
2 25.4 9.8
वर्ष 2019
1 24.6 11.2
2 23.5 9.4
वर्ष 2018-
1 25.2 10.8
2 25.6 8.5
वर्ष 2017
1 25.6 8.0
2 26.2 7
यह भी पढ़ें: व्यापारी की मौत का मामला: तेजी से वायरल हो रहा ऑडियो, बहनोई ने पत्नी को लेकर खोला ये बड़ा राज