Weather Update Meerut: पश्चिमी यूपी में बढ़ती गर्मी से गेहूं की फसल पर संकट, उत्पादन घटने की आशंका
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान 27 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे गेहूं की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को समय पर सिंचाई और फसल की निगरानी करने की सलाह दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे मौसम में गर्मी का एहसास बढ़ गया है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।
मौसम में आए इस बदलाव का सीधा असर अब खेती पर भी दिखने लगा है। खासतौर पर गेहूं की फसल को लेकर कृषि विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय गेहूं की फसल दाने भरने की महत्वपूर्ण अवस्था में होती है और तापमान बढ़ने से यह प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: UP: बिना नागरिकता के 30 साल से मेरठ में रह रहीं मां-बेटी, ISI के लिए जासूसी का आरोप, एफआईआर दर्ज
विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक गर्मी के कारण खेतों की नमी तेजी से कम हो रही है, जिससे फसल के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और उत्पादन घटने की आशंका बढ़ जाती है।
मौसम विभाग के अनुसार यदि आने वाले दिनों में तापमान इसी तरह बढ़ता रहा, तो गेहूं समेत अन्य रबी फसलों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
किसानों को दी ये सलाह
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सुझाव दिया है कि समय-समय पर फसल की सिंचाई करें। खेतों की नमी बनाए रखें। फसल की नियमित निगरानी करें। तापमान में अचानक बदलाव पर तुरंत कृषि विशेषज्ञ से सलाह लें।