{"_id":"633d645d5bd8db30b922af7d","slug":"weather-update-its-heavy-rain-in-meerut-and-dussehra-preparations-have-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: मेरठ में अचानक शुरू हुई तेज बारिश, मौसम हुआ सुहाना, दशहरे की तैयारियों पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: मेरठ में अचानक शुरू हुई तेज बारिश, मौसम हुआ सुहाना, दशहरे की तैयारियों पर फिरा पानी
Wed, 05 Oct 2022 06:22 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 05 Oct 2022 06:22 PM IST
सार
मेरठ में बुधवार को अचानक शुरू हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं तेज बारिश होने से दशहरा की तैयारियों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
बारिश
विस्तार
मेरठ में बुधवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। वहीं दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते हाईवे पर अंधेरा छा गया, जिससे वाहन स्वामियों को दिन में ही लाइट जलानी पड़ी। हालांकि बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया। उधर, तेज हवाओं के बीच मौसम में काफी बदलाव दिखाई दिया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी दो से तीन दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। उन्होंने कहा कि आगे के दिनों के तापमान में गिरावट भी आएगी और रात का मौसम भी बदलेगा।
विज्ञापन
दशहरा की तैयारियों पर फिरा पानी
दशहरा के अवसर पर बुधवार को सुबह से ही मौसम बदला-बदला दिखाई दिया। बदलते मौसम के साथ आसमान पर हल्के बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। वहीं दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान झमाझम बारिश के बीच शहरवासियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक
उधर, मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अभी अगले दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। इससे दिन और रात के तापमान में बदलाव भी आएगा। उन्होंने कहा कि बारिश के होने से प्रदूषण का स्तर भी कम होगा।
यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना