{"_id":"6200e92936557b5456513b83","slug":"weather-update-in-uttar-pradesh-there-may-be-rain-in-western-up-on-eight-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update : पश्चिमी यूपी में कोहरे के बाद निकली धूप, आठ फरवरी को फिर मौसम बिगड़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update : पश्चिमी यूपी में कोहरे के बाद निकली धूप, आठ फरवरी को फिर मौसम बिगड़ने के आसार
Mon, 07 Feb 2022 03:10 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 07 Feb 2022 03:10 PM IST
सार
पश्चिमी यूपी में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि बाद में धूप निकली और लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आठ फरवरी को फिर से मौसम बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
बारिश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में सोमवार सुबह के समय हल्की धुंध के साथ फिर से धूप खिल गई। बताया गया कि दिनभर धूप रहेगी और हवा भी चलती रहेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र पर फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर आठ फरवरी की रात को दिखाई देगा। कुछ स्थानों पर मौसम बिगड़ भी सकता है।
विज्ञापन
वहीं बारिश और कोहरे के बाद रविवार को दिन में चटक धूप निकली। सुबह के समय हल्के कोहरे के बाद दिन पूरी तरह साफ रहा और तापमान भी बढ़ता चला गया। दो दिन में करीब आठ डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
शाम को सूरज ढलने के बाद मौसम ठंडा हो गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी व रात के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: बागपत में गरजे अमित शाह : बोले-आने वाले दिनों में माफिया का बोलबाला चलेगा या कानून का राज ये आपको तय करना है
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बताया था कि सोमवार को सुबह के समय कोहरा छाएगा, जबकि दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी।