फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   weather update: Heatwave in western UP, temperature increases up to 40,

पश्चिम यूपी में गर्मी से बेहाल हुए लोग: पारा 40 के पार, लू के थपेड़ों ने किया परेशान

Sat, 09 Apr 2022 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Apr 2022 01:17 PM IST
सार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अभी से आसमान से आग बरसनी शुरु हो गई है। दिन का पारा चढ़ने के साथ-साथ लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है।

विज्ञापन
weather update: Heatwave in western UP, temperature increases up to 40,
गर्मी में सिर से कपड़ा बांधकर निकलता व्यक्ति - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी यूपी में शुक्रवार को लू के थपेड़ों के बीच तापमान 40.2 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्म हवाओं से दिन भर लोग बेहाल रहे। दोपहर में बाजारों में भी लोग कम ही निकले। वहीं स्कूली बच्चों को भी मुसीबत झेलनी पड़ी। इसी तरह शनिवार को भी सुबह से ही चुभने वाली धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान हुए। दोपहर तक आसमान से जैसे आग बरसने लगी है।

विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि शनिवार को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि इस सीजन में शुक्रवार को पहली बार तापमान 40 डिग्री के पर पहुंचा है। वहीं शुक्रवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 277  रिकॉर्ड किया गया है जो असामान्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एमएलसी चुनाव : भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज, पांच सांसद, चार मंत्री समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर

रात का पारा भी सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा 
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पिछले सालों की तुलना में इस बार अप्रैल माह का प्रथम सप्ताह सबसे ज्यादा गर्म रहा है।  दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है और रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। 

1990 से 2022 के बीच अप्रैल में पारे का हाल: 
वर्ष     अधिकतम 

2022     40.2 
2015     29.3 
2010     35.1 
2005     33.5 
2000     37.6 
1995      30.5 
1990      30.4 

पिछले छह दिन का तापमान 
तारीख अधिकतम न्यूनतम 

3       39.3       15.6 
4       38.0        15.4 
5       38.4        16.3 
6       39.0        16.4 
7       39.4        17.9 
8       40.2         18.0

लू से बचाव के लिए करें उपाय: 

  • हल्के रंगों वाले सूती कपड़े पहनें। सिंथेटिक कपड़ों से परहेज करें। 
  • पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और नंगे पैर बाहर न निकलें। 
  •  खाली  पेट घर से बाहर न निकलें, पानी पीते रहें। 
  • ज्यादा देर तक धूप में रहना हो तो छाते का इस्तेमाल करें। 
  •  हल्का भोजन करें, बासी भोजन से बचें। 
  • चश्मा पहनकर बाहर जाएं, चेहरे को कपड़े से ढक लें।  
  •  बाजार में कटे हुए फल न खाएं और तैलीय पदार्थों से भी बचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed