फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLC elections: Decision of fate of BJP and coalition candidates today, reputation of many veterans including five MPs

एमएलसी चुनाव : भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज, पांच सांसद, चार मंत्री समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर

Sat, 09 Apr 2022 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Apr 2022 11:11 AM IST
सार

मेरठ-गाजियाबाद एमएलसी चुनाव में चार जिलों के दिग्गजों पर चुनाव की जिम्मेदारी है।एमएलए चुनाव के मद्देनजर सपा और रालोद गठबंधन ने विधानसभावार जिम्मेदारी तय की है। इसमें मौजूदा विधायक या इस बार चुनाव लड़े प्रत्याशी रहे नेता हैं, जिन्हें विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
MLC elections: Decision of fate of BJP and coalition candidates today, reputation of many veterans including five MPs
विधायक सोमेंद्र तोमर व सांसद राजेंद्र अग्रवाल दाएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ-गाजियाबाद एमएलसी चुनाव में भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के भाग्य का फैसला शनिवार को होगा। मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और बागपत जिले में पांच सांसद, चार मंत्री, 18 विधायक और चार जिला पंचायतों की प्रतिष्ठा भी चुनाव में दांव पर लगी है। किस महानगर-ब्लॉक-नगर पालिका में कितने वोट पड़े। कितने वोट किस प्रत्याशी को मिले, इसको लेकर भाजपा और गठबंधन दोनों पार्टी की नजर लगी है। भाजपा से धर्मेंद्र भारद्वाज और गठबंधन से सुनील रोहटा मैदान में हैं।

विज्ञापन


मेरठ-गाजियाबाद एमएलसी चुनाव में चार जिलों के दिग्गजों पर चुनाव की जिम्मेदारी है। मेरठ की बात करें तो भाजपा के यहां पर तीन संसद सदस्य हैं। इनमें सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, मंत्री दिनेश खटीक, मंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल और विधान परिषद सदस्य डॉ. सरोजिनी अग्रवाल हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और सभी छह ब्लॉक प्रमुख भी भाजपा के हैं।
विज्ञापन


किठौर विधायक शाहिद मंजूर, सिवालखास से गुलाम मोहम्मद और सरधना से अतुल प्रधान सपा-रालोद गठबंधन के विधायक हैं। जिले में 12 ब्लॉक प्रमुख हैं, सभी भाजपा के हैं। ऐसे में यहां पर भाजपा के पदाधिकारियों पर ज्यादा जिम्मेदारी है। बागपत में सांसद सत्यपाल सिंह भाजपा से हैं। तीन विधायकों में से दो भाजपा के हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष यहां रालोद के हैं। छह ब्लॉक प्रमुख में से तीन भाजपा और तीन गठबंधन के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: यूपी विधान परिषद चुनाव Live: 27 सीटों पर मतदान जारी, रामगोपाल यादव ने डाला वोट, बोले-निष्पक्ष चुनाव हुए तो सपा सभी सीटें जीतेगी

गाजियाबाद में जनरल वीके भाजपा के सांसद हैं। मेयर भाजपा के हैं। यहां पर पांच विधायक और एमएलसी हैं, ये सभी भाजपा के हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष और चार ब्लॉक प्रमुख सभी भाजपा के हैं। मंत्री नरेंद्र कश्यप भी यहीं से हैं। हापुड़ की बात करें तो यहां पर तीन विधायक हैं, सभी भाजपा के हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा के हैं। चार ब्लॉक प्रमुख में से तीन भाजपा और एक गठबंधन से हैं।

चारों जिलों की ये है तस्वीर
कुल सदस्य    -                 भाजपा  - सपा-रालोद गठबंधन
सांसद-राज्यसभा सदस्य  -(05)  05 - 0
विधायक (18)                 -  13 - 05 
एमएलसी (03)                 -  03 - 0
जिला पंचायत अध्यक्ष (03)   -02 - 01
ब्लॉक प्रमुख (26)      -22 - 04

सपा-रालोद की तैयारी, विधानसभावार दी जिम्मेदारी
एमएलए चुनाव के मद्देनजर सपा और रालोद गठबंधन ने विधानसभावार जिम्मेदारी तय की है। इसमें मौजूदा विधायक या इस बार चुनाव लड़े प्रत्याशी रहे नेता हैं, जिन्हें विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।

कैंट से सपा रालोद गठबंधन की प्रत्याशी रहीं मनीषा अहलावत की जगह उनके पिता पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह को प्रभारी बनाया है। नगर पंचायत लावड़ और 16 ब्लॉक स्तर पर भी जिम्मेदारी तय की गई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हैं। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को शुक्रवार को यह सूची भेजी है।

इन्हें दी गई जिम्मेदारी
किठौर : पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक शाहिद मंजूर
सिवालखास : विधायक गुलाम मोहम्मद
सरधना : विधायक अतुल प्रधान
हस्तिनापुर : योगेश वर्मा
कैंट विधानसभा : पूर्व विधायक चन्द्रवीर सिंह
शहर विधानसभा : विधायक रफीक अंसारी
दक्षिण विधानसभा : महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed