पश्चिम यूपी में गर्मी से बेहाल हुए लोग: पारा 40 के पार, लू के थपेड़ों ने किया परेशान
पश्चिम उत्तर प्रदेश में अभी से आसमान से आग बरसनी शुरु हो गई है। दिन का पारा चढ़ने के साथ-साथ लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में शुक्रवार को लू के थपेड़ों के बीच तापमान 40.2 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्म हवाओं से दिन भर लोग बेहाल रहे। दोपहर में बाजारों में भी लोग कम ही निकले। वहीं स्कूली बच्चों को भी मुसीबत झेलनी पड़ी। इसी तरह शनिवार को भी सुबह से ही चुभने वाली धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान हुए। दोपहर तक आसमान से जैसे आग बरसने लगी है।
शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि शनिवार को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि इस सीजन में शुक्रवार को पहली बार तापमान 40 डिग्री के पर पहुंचा है। वहीं शुक्रवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 277 रिकॉर्ड किया गया है जो असामान्य है।
यह भी पढ़ें: एमएलसी चुनाव : भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज, पांच सांसद, चार मंत्री समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर
रात का पारा भी सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पिछले सालों की तुलना में इस बार अप्रैल माह का प्रथम सप्ताह सबसे ज्यादा गर्म रहा है। दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है और रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक है।
1990 से 2022 के बीच अप्रैल में पारे का हाल:
वर्ष अधिकतम
2022 40.2
2015 29.3
2010 35.1
2005 33.5
2000 37.6
1995 30.5
1990 30.4
पिछले छह दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
3 39.3 15.6
4 38.0 15.4
5 38.4 16.3
6 39.0 16.4
7 39.4 17.9
8 40.2 18.0
लू से बचाव के लिए करें उपाय:
- हल्के रंगों वाले सूती कपड़े पहनें। सिंथेटिक कपड़ों से परहेज करें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और नंगे पैर बाहर न निकलें।
- खाली पेट घर से बाहर न निकलें, पानी पीते रहें।
- ज्यादा देर तक धूप में रहना हो तो छाते का इस्तेमाल करें।
- हल्का भोजन करें, बासी भोजन से बचें।
- चश्मा पहनकर बाहर जाएं, चेहरे को कपड़े से ढक लें।
- बाजार में कटे हुए फल न खाएं और तैलीय पदार्थों से भी बचें।