{"_id":"65a22e77ed37c790200e02a7","slug":"weather-today-in-up-friday-night-was-the-coldest-in-this-season-temperature-reaches-at-4-8-2024-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather In West UP: सीजन में सबसे सर्द रही गुरुवार की रात, पारा पहुंचा 4.8, अगले पांच दिन और भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather In West UP: सीजन में सबसे सर्द रही गुरुवार की रात, पारा पहुंचा 4.8, अगले पांच दिन और भी मुश्किल
Sat, 13 Jan 2024 12:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:02 PM IST
सार
मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। कोहरे और शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया। वहीं गुरुवार की रात अब तक सीजन की सबसे ठंडी रात रही। अभी 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
weather
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
इस सीजन में गुरुवार की रात सबसे सर्द रही है। रात का पारा गिरते हुए 4.8 दर्ज किया गया जो सबसे कम रहा है। वहीं शुक्रवार को दिन में धूप खिली लेकिन दिन भर शीतलहर ने ठिठुराया।
विज्ञापन
आज सुबह से ही मेरठ समेत आसपास के जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। दोपहर तक भी सूरज के दर्शन नहीं हो सके। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 48 घंटे तक रात का पारा और भी गिर सकता है। पांच दिन तक ठंड का असर बना रहेगा, दिन में धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हुई है, प्रदूषण भी 290 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सबके राम: बागपत के इस परिवार में हर सदस्य को राम नाम से प्यार, हर माह कराते हैं अखंड रामायण पाठ
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का असर अभी कम नहीं हुआ है। दिन में निकल रही धूप जरुर थोड़े समय के लिए राहत दे रही है, लेकिन रात में और सुबह शाम मौसम के तेवर पहाड़ों पर पड़ रही बर्फवाली सर्दी जैसे हो रहे हैं।
पिछले 15 दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड के तेवर अभी ढीले नहीं पड़े हैं। इस सीजन में पहली बार गुरुवार की रात सबसे सर्द रही है, पारा गिरता हुआ न्यूनतम स्तर पर 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है, इस सीजन में सबसे कम रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पिछले 15 दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड के तेवर अभी ढीले नहीं पड़े हैं। इस सीजन में पहली बार गुरुवार की रात सबसे सर्द रही है, पारा गिरता हुआ न्यूनतम स्तर पर 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है, इस सीजन में सबसे कम रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।