फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ram Mandir: Sabke Raam, every member loves the Ram name, Akhand Ramayana is recited every month

सबके राम: बागपत के इस परिवार में हर सदस्य को राम नाम से प्यार, हर माह कराते हैं अखंड रामायण पाठ

Sat, 13 Jan 2024 10:45 AM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jan 2024 10:45 AM IST
सार

बड़ौत के रामकुमार के परिवार में नाम के साथ राम जोड़ने की पंरपरा सात पीढ़ी पहले शुरू हुई थी और आज तक भी यह अनवरत जारी है। वह महिला हो या पुरुष घर के 70 से भी ज्यादा सदस्यों के नाम के साथ राम का नाम जुड़ा है। पढ़ें मुकेश पंवार की ये रिपोर्ट।

विज्ञापन
Ram Mandir: Sabke Raam, every member loves the Ram name, Akhand Ramayana is recited every month
रामकुमार अपने परिवार के साथ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बाबली रोड निवासी पुराने कांग्रेसी रामकुमार के परिवार के सभी 70 सदस्यों के नाम में राम को पिरोया गया है। इनमें 30 बेटियां भी शामिल हैं। परिवार के सदस्य देहरादून और गाजियाबाद में भी हैं। रामकुमार आठ बार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, 12 बार प्रदेश महामंत्री और बीच-बीच में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रह चुके हैं।

विज्ञापन

परिवार में नाम में राम जोड़ने की पंरपरा सात पीढ़ी पहले शुरू हुई थी। रामकुमार के बुजुर्गों खुशीराम, खुशीराम के बेटे लालाराम और लालाराम के बेटे रामसिंह ने इसे जारी रखा। राम मंदिर निर्माण के आंदोलन की अगुवाई करने वाले स्वामी वामदेव से परिवार का गहरा नाता रहा है। स्वामी वामदेव हर साल एक सप्ताह इसी परिवार में रुकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Mandir: Sabke Raam, every member loves the Ram name, Akhand Ramayana is recited every month
रामकुमार ने खेत में संतों के लिए बनाई कटिया - फोटो : Amar Ujala

रामकुमार के अनुसार एक बार परिवार में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। पशु व घर के सदस्य बीमार हो गए थे। आर्थिक संकट गहरा गया था। स्वामी वामदेव के कहने पर ही रामसिंह ने घर में पहली बार रामायण का अखंड पाठ कराया था। अखंड पाठ समाप्त होते ही सारी विपत्तियां दूर हो गईं। इससे राम नाम के प्रति आस्था और प्रगाढ़ हो गई। अब परिवार में हर महीने अखंड रामायण का पाठ और भंडारा कराया जाता है।

विज्ञापन

पुरुषों के नाम
रामकुमार, रामदास, रामफूल, रामसिंह, रामभजन, रामफल, रामरंग, रामहरि, रामजी, रामद, रामदेव, रामलखन, रामकृष्ण, रामगोपाल, रामकिशन, राम माधव, राम राघव, रामअंश, रामसुमन, रामबीर, खुशीराम, लालाराम, गिरधारी राम, आत्माराम, चाहींराम, गोविंद राम, मुकुंद राम, नंदराम, बलराम, आदित्य राम, रामवंश, केशव राम, गोविंद राम, यशराम, शिवराम और शिवाराम।

महिलाओं के नाम
रामकौर, रामदुलारी, राममूर्ति, रामबबीता, रामराधा, रामभव्या, रामचाही, रामलता, रामरूबी, रामबिन्नी, रामअंजलि, रामरक्षिता, रामनित्या, रामकविता, रामरेखा, रामरोशनी, रामबीरी, रामरेशू, रामकृति, रामसुनीता, रामअनंता, राम स्वस्तिका, गौरीराम, पिंकीराम, नेहाराम और गौरीराम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed