Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather to Change in Western Uttar Pradesh on Jan 23–24, Rain Likely to Increase Cold

Weather Update Meerut: 23-24 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम, बारिश से बढ़ेगी ठंड

Thu, 22 Jan 2026 11:17 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 22 Jan 2026 11:17 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23 और 24 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। बारिश से तापमान गिरेगा और ठंड फिर बढ़ेगी।

विज्ञापन
Weather to Change in Western Uttar Pradesh on Jan 23–24, Rain Likely to Increase Cold
सर्दी में स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पहाड़ों पर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ अब मैदानी इलाकों को भी प्रभावित करेगा, जिसके चलते कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


बारिश से गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड
बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ठंडी हवाएं चलने से सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इससे लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: CM Yogi Meerut: मुख्यमंत्री योगी आज खेल विश्वविद्यालय का करेंगे निरीक्षण, सुरक्षा कड़ी-ये रहेगा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वायु गुणवत्ता में हो सकता है सुधार
बारिश होने से वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। प्रदूषण के स्तर में कमी आने से शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहतर हो सकता है, जिससे लोगों को सांस लेने में राहत मिलेगी।

पिछले दिनों धूप से मिली थी राहत
पिछले तीन दिनों से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। तेज धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। जनवरी माह में कभी तेज धूप, कभी घना कोहरा और कभी कड़ाके की ठंड जैसे हालात बने हुए हैं।

अगले कुछ दिन और बढ़ेगी ठंड: मौसम वैज्ञानिक
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार यह मौसमीय बदलाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। उन्होंने बताया कि 23 और 24 जनवरी को मेरठ समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed