फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   weather:Night temperature continues to drop, rain expected on 26th and 27th

सर्दी का कहर: रात के तापमान में गिरावट जारी, 26 और 27 को बारिश के आसार 

Thu, 23 Dec 2021 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Dec 2021 12:37 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में सर्दी का कहर बरकरार है। रात का तापमान तीन डिग्री के आस पास बना हुआ है। पाला पड़ने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने 26 और 27 को बारिश की संभावना जताई है।  

विज्ञापन
weather:Night temperature continues to drop, rain expected on 26th and 27th
meerut weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 26 व 27 दिसंबर को मौसम बिगड़ने की संभावना है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं के चलने से धूप भी बेअसर हो रही है।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही धूप निकलने से शीतलहर से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही कंपकंपी छूटने लगी। रात का तापमान तीन डिग्री के आस पास बना हुआ है। पाला पड़ने से ठंड का प्रकोप और बढ़ रहा है। कड़ाके की ठंड पड़ने से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। बाजारों में शाम होती रौनक फीकी हो जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Expressway Inauguration: आज नितिन गडकरी नौ हजार करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा की रफ्तार हुई धीमी प्रदूषण बढ़ा
शीतलहर चलने के बाद मेरठ की हवा में भी  सुधार हुआ, लेकिन पिछले दो दिन से हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से एक्यूआई बढ़ गया है। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 376 रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि 26 व 27 दिसंबर को मौसम बिगड़ने की संभावना है। जिस कारण नए साल पर कड़ाके की ठंड पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed