फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   weather news: weather Suddenly changed western UP farmers tension increased

यूपी: बिजली गिरने से किशोरी की मौत, तीन लोग झुलसे, बारिश-ओलावृष्टि से बढ़ी किसानों की चिंता

Thu, 25 Apr 2019 08:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Apr 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
weather news: weather Suddenly changed western UP farmers tension increased
बारिश और ओलावृष्टि होने से बढ़ी किसानों की चिंता - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में गुरुवार शाम को मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस दौरान बिजली गिरने से बागपत में एक किशोरी की मौत हो गई। इसके अलावा बारिश व ओलावृष्टि होने से किसानों की भी चिंता बढ़ा गई है।

विज्ञापन

 
बागपत में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। अमीनगर सराय और छपरौली क्षेत्र में ओले पड़े। किशनपुर बराल में पूर्व प्रधान सहेंद्र सिंह के खेत में गेहूं की कटाई कर रहे परिवार पर बिजली गिर गई और परिवार के चार सदस्य मोमीन, कुरैशा, रूखसाना, शाहिना (17) पुत्री गफूर इसकी चपेट में आकर झुलस गए। बड़ौत अस्पताल में इलाज के दौरान शाहीना की मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं मेरठ में भी तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। देहात क्षेत्र में कई जगह ओले भी पड़े। हालांकि बारिश के बावजूद भी मौसम में तपिश बरकरार रही। मौसम कार्यालय पर गुरुवार का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 62 व न्यूनतम 37 प्रतिशत दर्ज की गई। 1.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शामली में भी तेज हवाओं के साथ-साथ आधा घंटे तक बूंदाबांदी हुई। सहारनपुर में रामपुर मनिहारान क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई और ननौता के गांव लंढोरा में बिजली गिरने से पापुलर के कई पेड़ जल गए। शहर में आंधी में कई स्थानों पर टीन शेड उड़ गए, होर्डिंग बैनर, फ्लैक्स भी उखड़ गए। बेहट रोड पर पुराना घास कांटा के निकट स्थित एक फैक्टरी की टीन शेड उड़कर करीब 100 मीटर की दूरी पर हाजी भूरा के मकान पर जा गिरा। टीन शेड की चपेट में आकर एक दीवार गिर गई। इकराम और फरमान की बाइक भी दीवार का मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। मुजफ्फरनगर में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे धूल भरी हवाएं चलीं और बारिश हुई। 8.4 मिली मीटर बारिश से गेहूं की फसल की कटाई बंद हो गई है।

खेतों में जहां गेहूं की फसल की कटाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं दोपहर तीन बजे मौसम का मिजाज बदलने से किसान चिंतिंत हो उठे हैं। दिन में ही रात जैसा नजारा बन गया। काले घने अंधेरे के बीच तेज आंधी ने भी लोगों को परेशान किया। मेरठ देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि भी हुई है।  

सड़क पर आने जाने वाले वाहनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाहिर है अचानक हुए मौसम में परिवर्तन से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं क्योंकि इससे सबसे ज्यादा गेहूं कटाई और थ्रेशिंग का कार्य प्रभावित होगा। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed