फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   weather news UP: living with pollution AQI beyond 448 in Baghpat district

यूपी: प्रदूषण से जीना मुहाल, दिन में छाए स्मॉग से सांस लेना हुआ दूभर, एक्यूआई 448 के पार

Thu, 05 Nov 2020 12:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Nov 2020 12:18 AM IST
सार

- रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक गिर गया, दिवाली तक बढ़ेगी ठंड
- एक्यूआई 448 पर, हवा की सेहत खराब होने से बढ़ रही मुश्किल

विज्ञापन
weather news UP: living with pollution  AQI beyond 448 in Baghpat district
pollution - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी की दस्तक के साथ ही पारा लुढ़कने लगा है। मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। बुधवार को दोपहर तक स्मॉग छाया रहा। हवा नहीं चलने के कारण स्मॉग के कण वातावरण में तैरते रहे। दोपहर एक बजे हल्की धूप निकलने से राहत मिली। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 448 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


बुधवार को वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेना मुश्किल रहा। दोपहर तक स्मॉग की चादर सी वातावरण में ढकी रही। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धूप देर से निकली और मंगलवार रात का पारा भी 11 डिग्री तक गिर गया। दिन का तापमान भी 30 डिग्री से नीचे चल गया है। ठंड का असर यह रहा कि लोग बुधवार को स्वेटर और अन्य गरम कपड़े पहने हुए नजर आए।

विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि जिस तरह की शुरूआत हुई है, उससे इस बार अधिक ठंड पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि स्मॉग में चश्मा और मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य तौर पर करना चाहिए।

भारी पड़ सकती है लापरवाही
मौसम बदल रहा है, ऐसे में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। सीएमएस डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि पूरी बाजू के कपड़े जरूर पहनें। सुबह-शाम अधिक ठंड हैं। बेहतर यह होगा कि गुनगुने पानी का प्रयोग करें। मास्क जरूर पहनें, इससे व्यक्ति कोरोना के अलावा स्मॉग से होने वाले नुकसान से भी बचाव कर सकेगा।

कहां से दूषित हो रही हवा
जिले में प्रदूषित हवा की कई वजह है। हाइवे के निर्माण कार्य, सड़कों पर उठते धूल के गुबार, कूड़ा जलाए जाने के मामले और हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने का असर भी जिले के साथ पूरी एनसीआर तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed