{"_id":"6242a889fbd399025060ebd9","slug":"weather-news-temperature-in-up-will-increase-by-two-degrees-in-the-next-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather news : पश्चिमी यूपी में 34 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, धूप कर रही परेशान, अगले दो दिन में दो डिग्री और बढे़गा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather news : पश्चिमी यूपी में 34 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, धूप कर रही परेशान, अगले दो दिन में दो डिग्री और बढे़गा तापमान
Tue, 29 Mar 2022 12:04 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:04 PM IST
सार
दिन के तापमान के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर में घर से बाहर निकलते ही धूप के तमाचे गालों पर पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी में दुपट्टा लपेटकर गुजरती महिला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में बढ़ते तापमान के बीच दोपहर में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अभी से ही धूप की तेज लपटें चेहरें को लाल कर रही है। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में रोजाना तापमान में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
मेरठ समेत वेस्ट यूपी के सभी जिलों में गर्मी अपना रोद्र रूप दिखा रही है। बिजनौर जिले में बढ़ता तापमान लोगों को अभी से ही भीषण गर्मी का अहसास करा रहा है। लोग चेहरे को कपड़े से ढककर घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसके साथ ही बढ़ती गर्मी लोगों को पसीना-पसीना कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बागपत: बच्चों ने खेल-खेल में लगा दी फांसी, फिर ऐसे बची जान, शिकायत करने पर महिला से अभद्रता
विज्ञापन
दिन के तापमान के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर में घर से बाहर निकलते ही धूप के तमाचे गालों पर पड़ रहे हैं। बढ़ रहे तापमान के बीच लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। वहीं रात में लोगों को गर्मी से बचने के लिए पंखे का सहारा लेना पड़ रहा है।
बीते रविवार को जिलेभर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नगीना मौसम वेद्यशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि आने में वाले दो दिनों में दो डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। जिससे गर्मी अपना पूरा असर दिखाएगी। साथ ही मंगलवार को हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।