{"_id":"5712a0514f1c1b59724a6b68","slug":"weather-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य के तेवर बढे़, पारा 40 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य के तेवर बढे़, पारा 40 के पार
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
तापमान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल में ही गर्मी जून सरीखा रंग दिखाने लगी है। इस वर्ष शनिवार को पहली बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। नौ साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि 16 अप्रैल को पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा हो। पिछले वर्ष के मुकाबले यह आंकड़ा 9.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस कारण हवाओं का रुख भी गर्म रहा। गर्म हवाओं से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
शनिवार को सुबह से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई थी। गर्मी अधिक होने के कारण लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो रहा था। तीन दिन की छुट्टी के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों को घर लौटते समय अधिक परेशानी हुई। दोपहर में तो सूरज पूरे मिजाज में था। गर्म हवाएं चल रही थीं। इससे लोगों को अप्रैल में ही जून में चलने वाली लू की याद आ गई। शाम को सूरज ढलने के बाद भी गर्मी से खास राहत नहीं मिली।
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 16 अप्रैल को रिकार्ड किए गए यह आंकडे़ चौंकाने वाले थे। नौ साल में पहली बार इतना अधिक तापमान रिकार्ड किया गया है। 16 अप्रैल 2015 को तापमान 31.3 डिग्री रिकार्ड किया गया था। एक दिन पहले ही यानि शुक्रवार को तापमान 38 डिग्री के पास था।
विज्ञापन
शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को रात के तापमान में भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार गर्मी अभी और तेवर दिखाएगी। रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना जताई गई है।
नौ साल का 16 अप्रैल को तापमान
तारीख वर्ष अधिकतम न्यूनतम
16 2008 37.3 21.7
16 2009 29.1 20.4
16 2010 30.1 18.3
16 2011 36.4 21.1
16 2012 35.2 16.2
16 2013 33.4 21.5
16 2014 30.6 17.2
16 2015 31.3 19.0
16 2016 40.8 23.3
पांच दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
12 अप्रैल 2016 34.8 21.0
13 अप्रैल 2016 36.5 21.0
14 अप्रैल 2016 38.3 21.7
15 अप्रैल 2016 39.0 20.8
16 अप्रैल 2016 40.8 23.3
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है।