फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather in West UP: March heat in February, temperature crossed 29, Meerut remained most polluted in NCR

Weather in West UP: फरवरी में पड़ रही मार्च की गर्मी, पारा 29 के पार, एनसीआर में सबसे प्रदूषित रहा मेरठ

Tue, 28 Feb 2023 12:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Feb 2023 12:15 PM IST
सार

तापमान के साथ मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी बढ़ोतरी हो रही है। हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से शहर की हवा दूषित हो गई।

विज्ञापन
Weather in West UP: March heat in February, temperature crossed 29, Meerut remained most polluted in NCR

विस्तार

ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते प्रदूषण का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। इस बार कम पश्चिमी विक्षोभ के बनने के कारण फरवरी गर्म हो गई है। समय से पहले गर्मी की आहट से मौसम बदल रहा है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो मार्च में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है। सर्दी के दिनों में कम सर्दी और गर्मी का समय से पहले आना यह मौसम के चक्र को प्रभावित कर रहा है। तापमान के साथ मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी बढ़ोतरी हो रही है। हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से शहर की हवा दूषित हो गई। सोमवार को एनसीआर में मेरठ सबसे प्रदूषित रहा। तापमान सोमवार को भी 29 के पार रहा। 

विज्ञापन


डॉ. सुभाष का कहना है कि 29 जनवरी के बाद से कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं बना रहा है, जिस कारण से मौसम गर्म हो रहा है। इस बार जनवरी में भी करीब 8 पश्चिमी विक्षोभ बनने चाहिए थे, दो ही बने है। इसका असर फरवरी में भी देखने को मिल रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: समाज के दो रंग:  एक ने बुलेट के लिए तोड़ दी शादी तो दूसरे ने दुल्हन को माना दहेज, मेहमानों ने गाया राष्ट्रगान 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे गर्म होना ठीक नहीं है
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि फरवरी में मौसम का गर्म होना ठीक नहीं है। आने वाले दिनों में भी इसका असर मौसम पर दिखाई देगा। इन दिनों में तापमान सामान्य ही होना चाहिए। तापमान बढ़ना फसलों के लिए भी ठीक नहीं है। 

तेज हवाओं के चलने से दो दिन पहले मेरठ की हवा में सुधार हुआ था, लेकिन पिछले दो दिन से हवा की गति धीमी होने से एयर क्वालिटी फिर से 300 के पार पहुंचकर 306 दर्ज किया गया। एनसीआर में मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार रहा। लगातार बढ़ रहा एक्यूआई स्तर शहर की जनता के लिए हानिकारक है।

मेरठ में गंगानगर सबसे प्रदूूषित इलाका रहा। मेरठ शहर से भी अधिक 341 एक्यूआई दर्ज किया गया। जयभीमनगर का एक्यूआई स्तर भी 296 के स्तर पर पहुंच गया। पल्लवपुरम में 280 दर्ज किया गया।

तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिससे, गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है। हवा धीमी होने से गर्मी का एहसास ओर बढ़ गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि तापमान में अभी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed