{"_id":"6af96eb8c07df1d9cf073764","slug":"weather-in-west-up-air-quality-poor-in-meerut-baghpat-and-muzaffarnagar-no-relief-from-pollution-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर की हवा खराब, बारिश के बाद भी प्रदूषण से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर की हवा खराब, बारिश के बाद भी प्रदूषण से राहत नहीं
Sun, 15 Nov 2026 02:05 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:05 PM IST
सार
Meerut News: मेरठ समेत आसपास के जिलों में बीती रात हल्की बारिश हुई। इसके बाद भी रविवार सुबह प्रदूषण का स्तर खराब स्तर पर रहा। लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
मेरठ में रविवार को स्मॉग के कारण धूप भी बेअसर रही।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात में हुई हल्की बारिश के बावजूद प्रदूषण का स्तर कम नहीं हुआ है। रविवार सुबह मेरठ सहित कई जिलों की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जिससे स्मॉग की मोटी चादर छाई रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हवा की रफ्तार बेहद कम होने के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा हो रहे हैं, जिसके चलते बारिश के बाद भी हवा की गुणवत्ता में खास सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
विभिन्न जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)
जिला एक्यूआई स्थिति
मेरठ 264 खराब
बागपत 270 खराब
गाजियाबाद 289 खराब
मुजफ्फरनगर 339 बहुत खराब
मुजफ्फरनगर की हवा की गुणवत्ता सबसे खराब श्रेणी में पाई गई, जबकि अन्य जिलों में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर और तापमान में गिरावट
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी महसूस किया जा रहा है। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ गई है और दिन व रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम में इस बदलाव के साथ ही सुबह के समय धुंध और स्मॉग की स्थिति भी बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिक की राय
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। हवा की गति कम रहने के कारण प्रदूषण से तत्काल राहत मिलने के आसार कम हैं। अच्छी बारिश होने और हवा चलने के बाद ही प्रदूषण के स्तर में कमी आने की उम्मीद है। फिलहाल, लोगों को बढ़ते प्रदूषण और ठंड दोनों का सामना करना पड़ रहा है।