फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Changes for Second Consecutive Day in Western UP, Light Rain Brings Relief from Humidity

मेरठ: दूसरे दिन भी बदला मौसम का मिजाज, रिमझिम बारिश से उमस से राहत; तापमान गिरा, अगले दो दिन बारिश के आसार

Thu, 03 Sep 2026 01:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Sep 2026 01:13 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन मौसम बदला रहा। सुबह से बादल छाए रहे और कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। तापमान में गिरावट से उमस से राहत मिली। अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather Changes for Second Consecutive Day in Western UP, Light Rain Brings Relief from Humidity
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट के कारण पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन


बारिश से वातावरण भी हुआ साफ
बारिश के साथ हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण नीचे बैठ गए। इससे वातावरण अपेक्षाकृत साफ नजर आया। सुबह के समय सड़कों पर लोग छाते और बरसाती के साथ नजर आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: स्वाभिमान रैली: सहारनपुर में आज परिवार समेत पहुंचेंगे जयंत चौधरी; 2027 की रणनीति पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार से ही बदला हुआ है मौसम
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रही और रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के बाद कुछ समय के लिए उमस बढ़ी, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी से राहत बनी रही।

फसलों को भी बारिश से राहत
बारिश के कारण खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे खड़ी फसलों को राहत मिलने की उम्मीद है। किसानों के लिए यह बारिश सिंचाई की जरूरत को कुछ कम कर सकती है। हालांकि लगातार और अधिक बारिश होने की स्थिति में खेतों में जलभराव से कुछ फसलों को नुकसान भी हो सकता है।

अगले दो दिन भी बारिश के आसार
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी मौसम का मिला-जुला असर बना रहेगा। अगले दो दिनों तक मेरठ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश रुक-रुककर हो सकती है। इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आने की संभावना है।

तापमान में नरमी, बारिश थमने पर बढ़ सकती है उमस
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश के कारण दिन के तापमान में कुछ गिरावट बनी रह सकती है। हालांकि वातावरण में नमी अधिक होने के कारण बारिश रुकने के बाद उमस फिर महसूस हो सकती है। फिलहाल अगले दो दिनों तक लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed