Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather changes due to heavy rain... relief from the humidity.

Meerut News: झमाझम बारिश से बदला मौसम...उमस से मिली राहत

Sun, 05 Jul 2026 05:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Weather changes due to heavy rain... relief from the humidity.
- अगले 24 से 48 घंटे में फिर बारिश के आसार, कई जगह जलभराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। शहर में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। तेज धूप के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। बारिश नहीं होने से सुबह और दोपहर तक उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ गर्मी के तेवर और तेज हो गए तथा लोगों के पसीने छूटने लगे। हालांकि दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादलों के छाने के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली।
बारिश के दौरान कई सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इससे कुछ स्थानों पर आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं, बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी, क्योंकि इससे खरीफ फसलों की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि वातावरण में नमी अधिक होने और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण दोपहर बाद बारिश हुई। उन्होंने कहा कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान भी जिले और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। उन्होंने लोगों से बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बारिश होने पर तापमान में और गिरावट आएगी तथा उमस से राहत मिलेगी। रविवार की बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत देने के साथ-साथ मानसून के सक्रिय होने के संकेत भी दिए हैं। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश सात मिमी दर्ज की गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स 136 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed