फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather changed in West UP and rain started in Meerut, now cold will increase next days

UP: वेस्ट यूपी में बदला मौसम का मिजाज, घने कोहरे के बाद बूंदाबांदी शुरू, अब बढ़ेगी और ज्यादा ठंड

Wed, 31 Jan 2024 03:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Jan 2024 03:16 PM IST
सार

West Up News : मेरठ में बुधवार सुबह घना कोहरा होने के बाद दोपहर में हल्की बारिश शुरू हो गई। वहीं, बारिश होने से ठंड और ज्यादा बढ़ गई है।

विज्ञापन
Weather changed in West UP and rain started in Meerut, now cold will increase next days
मेरठ में बारिश शुरू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वेस्ट यूपी में बुधवार को मौसम बदल गया। मेरठ में सुबह घना कोहरा होने के बाद दोपहर में मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान आसमान में काले बादल छा गए और हल्की-हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीं, हल्की बारिश होने से मौसम और ठंडा हो गया है। 

विज्ञापन


बताया गया कि अगले दो दिन तक वेस्ट यूपी में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आज यानी बुधवार को हल्की बारिश व बृहस्पतिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस बीच कोहरे से राहत मिलेगी, जबकि ठंड का असर ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मेरठ में बुधवार सुबह घना कोहरा होने के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। बताया गया कि कोहरा इतना ज्यादा था कि विजिबिलिटी भी शून्य थी। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि बारिश होने से गेहूं की फसल को लाभ होगा। इसके अलावा बारिश से कोहरे का असर कम हो जाएगा, जबकि ठंड रहेगी।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed