फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather became cold due to cold wave, temperature decreased by one degree Celsius

Meerut News: शीतलहर से ठंडा हुआ मौसम, तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की आई कमी

Sun, 22 Dec 2024 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 22 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Weather became cold due to cold wave, temperature decreased by one degree Celsius
शामली। जिले में रात को पाला व हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में धूप निकली, लेकिन शीतलहर चलने से मौसम ठंडा बना रहा। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में मौसम में उतार चढ़ाव चल रहा है। इसके चलते तापमान में रोजाना बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को रात में हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ ही पाला पड़ने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। शनिवार सुबह मौसम साफ हुआ। सुबह से लेकर दिनभर धूप निकलने के साथ ही शीतलहर चलती रही।
विज्ञापन

शीतलहर के कारण लोगों को धूप निकलने के बाद भी ठंड महसूस दी। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले। शाम चार बजे के बाद फिर से मौसम ठंडा होना शुरू हो गया। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 186 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि
अगले चार दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ देर रात में कोहरा व ठंड जारी रहने के आसार है। वर्षा की अभी कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed