फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weapons on protest against molestation of woman

युवती से छेड़छाड़ के विरोध पर लहराए हथियार

Sat, 13 Jun 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Weapons on protest against molestation of woman
फलावदा। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने छत पर चढ़कर लड़की के परिजनों को तमंचे दिखाकर धमकाया। इसका विडियो वायरल होने पर थाना प्रभारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही युवकों ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। परिजन इसकी शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचे। आरोप है की आरोपियों ने लड़की के परिजनों के साथ गाली गलौज कर हथियार लहरा दिए। हथियारों को देखकर पीड़ित परिवार ने विरोध किया तो दबंगों ने मकान की छत पर चढ़कर खुलेआम हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। खुलेआम हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed