{"_id":"5e9614da8ebc3e76c60496b1","slug":"we-already-knew-the-lockdown-will-be-done-by-may-city-news-mrt4777684103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें तो पहले ही पता था...मई तक जाएगा लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें तो पहले ही पता था...मई तक जाएगा लॉकडाउन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमें तो पहले ही पता था...मई तक जाएगा लॉकडाउन
मेरठ। सुबह के 10 बजते ही रोजाना जहां लॉकडाउन में सड़कों पर लोग दिखाई पड़ते थे वहीं, आज नजारा अलग था। शहर के सारे अफसरों की नजर टीवी पर थी। सड़क पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी हों या स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डॉक्टर और कर्मचारी। हर कोई प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर उत्सुक था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ मिनट के संबोधन के बाद जब ये बताया कि तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जाना जरूरी है तो हर कोई यही बोला कि हमें तो पता था। ये लॉकडाउन मई तक जाएगा। लॉकडाउन के तीन मई तक बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद सोशल साइट पर भी इसको लेकर मैसेज का दौर शुरू हो गया।
लॉकडाउन को लेकर सोमवार से ही सोशल साइट पर लोग एक दूसरे की राय पूछ रहे थे। हर कोई मंगलवार सुबह 10 बजने का इंतजार कर रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले सोशल साइट पर मैसेज भी चलने लगे। एक यूजर ने लिखा कि अगर भाषण मित्रों से शुरू हो तो समझ लेना कि खुलने वाला है। अगर मेरे प्यारे देशवासियों से शुरू हो तो समझो कि टाइम लगेगा। प्रधानमंत्री ने 10 बजे बोलना शुरू किया तो उनके बोलने तक सोशल साइट भी खामोश हो गईं। जैसे ही तीन मई तक की घोषणा हुई तो व्हाट्सग्रुप पर इसको लेकर मैसेज शुरू हो गए। हर खास ओ आम टीवी पर नजर लगाए बैठा हुआ था। संबोधन खत्म होने के बाद लोगों ने दोस्तों को फोन मिलाए तो हर कोई यही बोला कि देखो बताया था कि मई तक जाएगा।
चलो अब रोजाना का शेड्यूल बनाओ
14 अप्रैल को लॉकडाउन खुलने का हर व्यक्ति को इंतजार था। जैसे ही तीन मई तक बढ़ने की घोषणा हुई तो सभी अपना शेड्यूल बनाने में जुट गए। रुड़की रोड निवासी राहुल ने बताया कि जब लॉकडाउन अब बढ़ ही गया है तो इन दिनों को खराब क्यों करें। इसको लेकर पूरा शेड्यूल तय कर रहे हैं। शास्त्रीनगर निवासी सचिन, देव, वैशाली, सुशील शर्मा ने बताया कि बच्चों को अब खुद भी रोजाना पढ़ाएंगे। इसको लेकर शेड्यूल बना रहे हैं।