फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wax Film University will be built in 700 bigha land in Bijnor city of Uttar Pradesh

बिजनौर में 700 बीघा जमीन में बनेगी वैक्स फिल्म यूनिवर्सिटी, सीएम योगी के हस्ताक्षर का इंतजार

Fri, 26 Jul 2019 04:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Jul 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Wax Film University will be built in 700 bigha land in Bijnor city of Uttar Pradesh
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जिले में बनने वाली फिल्म यूनिवर्सिटी का नाम वैक्स यूनिवर्सिटी होगा और यह 700 बीघा जमीन में बनेगी। इसके लिए खरीदी जाने वाली जमीन का सौदा किसानों से तय हो गया है। फिल्म यूनिवर्सिटी की फाइल भी बनकर तैयार हो गई है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जा रहा है। उनकी स्वीकृति के बाद अधिसूचना जारी करने के लिए प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा जाएगा।  

विज्ञापन


गत वर्ष लखनऊ में हुई इन्वेस्टर्स समिट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की थी। इसके लिए एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग) पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। फिल्म यूनिवर्सिटी बनाने के लिए जिले में करीब 700 बीघा जमीन चिह्नित की जा चुकी है और इसके रेट आदि पर किसानों से बात हो चुकी है। अगले महीने जमीन खरीदे जाने की संभावना है।
विज्ञापन


फिल्म यूनिवर्सिटी की फाइल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल के हस्ताक्षर होते ही इस पर तेजी से काम शुरू हो जाएगा। हाल ही में हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने भी एक इंटरव्यू में फिल्म यूनिवर्सिटी का निर्माण जल्दी शुरू होने की बात कही है। फिल्म यूनिवर्सिटी निर्माण से जुड़े एक बड़े पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इसके लिए जमीन खरीदने का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में कुल 198 कोर्स चलेंगे
फिल्म यूनिवर्सिटी में नई प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देकर उच्च कोटि का एक्टर, डायरेक्टर, लेखक, सिंगर, एडिटर, म्यूजिक डायरेक्टर, फिल्म मेकर आदि बनाया जाएगा। छात्र-छात्राओं को मुंबई के फिल्म उद्योग की अनुभवी टीम द्वारा प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। फिल्म एकेडमी के साथ क्लब, मल्टीप्लेक्स, हॉस्टल, शूटिंग कैंपस, प्रिंट मीडिया, न्यूज चैनल, एफएम रेडियो चैनल स्थापित किए जाएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed