फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waterlogging in Manpur troubles people, risk of spreading diseases

Meerut News: मानपुर में जलभराव से लोग परेशान, बीमारियां फैलने का खतरा

Sat, 17 Jan 2026 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Manpur troubles people, risk of spreading diseases
गांव मानपुर में रास्ते में पानी
तालाब ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर उतरा पानी, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। क्षेत्र के गांव मानपुर में तलाब ओवरफ्लो होने से उसका पानीरास्ते में भर गया। इस कारण जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। दूषित पानी की वजह से संक्रामक बीमारी का भी खतरा पैदा हो गया है। ग्राम प्रधान अब तालाब से पंपसेट से पानी निकालकर दूसरी जगह डलवाया जा रहा है।

गांव मानपुर में एक रास्ता मानपुर से मुबारकपुर के लिए जाता है। उस रास्ते पर ज्यादातर अनुसूचित जाति के लोग निवास करते हैं। इस रास्ते के पास ही एक तालाब है लेकिन तालाब पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करके तालाब का आकार छोटा कर दिया। तालाब से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीण अनुज ,श्री राम, मन्नू, सोमपाल आदि का कहना है कि रास्ते में गंदा पानी भरा होने के कारण पैदल पानी में से ही निकालना पड़ता है जिससे चर्म रोग, संक्रामक रोग आदि बीमारी का खतरा उत्पन्न हो गया है। उधर ग्राम प्रधान मोनिका के देवर मनोज ने बताया कि तालाब के ओवरफ्लो पानी को पंप सेट लगाकर दूसरी जगह डाला जा रहा है पहले तालाब का पानी किसान के खेतों में चला जाता था परंतु अब किसानों ने पानी बंद कर दिया है ,क्योंकि गंदे पानी से उनकी फसल खराब हो रही थी ।तहसील की टीम तालाब से अवैध कब्जा हटा दे तो तालाब का आकार बढ़ जाएगा ।और गांव का पानी उसी में ही समाहित हो जाएगा फिर रास्ते में पानी के भरने की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed