फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waterlogging again due to rain, water filled on broken roads, uproar in corporation

बारिश से फिर जलभराव, टूटी सड़कों पर भरा पानी, निगम में हंगामा

Tue, 09 Sep 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging again due to rain, water filled on broken roads, uproar in corporation
मेरठ। महानगर में बारिश ने एक बार फिर लोगों का टूटी सड़क से निकलना दुश्वार कर दिया। गड्ढों में पानी भरा तो दोपहिया वाहन पर सवार लोग परेशान हो गए। कई जगह जलभराव होने के चलते यातायात प्रभावित हो गया। नगर निगम परिसर में भी जलभराव होने पर लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया। आरोप लगाया कि करोड़ों रुपया खर्च करने के बावजूद शहर के नाले ओवरफ्लो चल रहे हैं, इसके चलते ही जलभराव की स्थिति है।
विज्ञापन

बुढ़ाना गेट, शास्त्रीनगर, मलियाना, साकेत, दिल्ली रोड और बेगमपुल सहित कई इलाकों में जलभराव के चलते सड़कों से गुजरना शनिवार को मुश्किल हो गया। सुबह तेज धूप और दोपहर के बाद बारिश ने अव्यवस्था के हालात बना दिए। कई जगह तो पैदल चलना लोगों को भारी पड़ गया। टूटी सड़कों पर भरे गंदे पानी ने गड्ढों को ढक दिया, इससे दोपहिया वाहन चालक बार-बार फंसते नजर आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। निगम परिसर में भरे पानी में चलकर लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि नगर निगम जब अपने कार्यालय में ही जलभराव नहीं रोक पा रहा तो शहर की व्यवस्था क्या संभाल पाएगा।
विज्ञापन


निगम कार्यालय में पानी भरने से हंगामा

दोपहर करीब 2:45 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, गृहकर या अन्य कार्य से संबंध में निगम पहुंचे लोगों के घुटनों तक पानी था। लोगों ने हंगामा कर निगम अफसरों की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाया। लोगों ने कहा कि शहर की गलियों और मोहल्लों की सुध निगम नहीं ले रहा हैं, इससे लोगों में आक्रोश है। नाले-नालियों की सफाई, टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed